ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में जिले की महिला खिलाड़ियों ने जीते 12 मेडल

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 02 Jan 2026 4:04 PM

विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, चार रजत व एक कांस्य पर जमाया कब्जा

विज्ञापन

= महिला खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, चार रजत व एक कांस्य पर जमाया कब्जा भभुआ सदर. 27 से 30 दिसंबर तक झारखंड के बोकारो में आयोजित राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कैमूर की महिला खिलाड़ियों ने जलवा कायम करते हुए विभिन्न भार और आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते. प्रतियोगिता में भाग लेने गये कैमूर की महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने 12 पदक अपने नाम किये हैं, जिनमें सात स्वर्ण, चार रजत व एक कांस्य पदक शामिल है. कैमूर की ओर से खेलते हुए सोनाली कुमारी, पायल चंद्रा, राजलक्ष्मी शेखर, अन्नू रानी, स्नेहा कुमारी, रेणु कुमारी, सृष्टि शर्मा, स्वर्ण पदक, मेघा कुमारी, सृष्टि कुमारी, लक्की कुमारी, श्वेता कुमारी व महिमा कुमारी ने पदक जीतकर कैमूर के साथ ही बिहार का नाम रोशन किया है. इस संबंध में मीडिया प्रभारी डॉ तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि कैमूर जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से टीम प्रबंधन इंदु शेखर के नेतृत्व में ताइक्वांडो के विभिन्न आयु वर्ग के महिला खिलाड़ियों ने जीजीपीएस बोकारो स्टील सिटी झारखंड में आयोजित महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लिया था, जिसमें महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष विधायक भरत बिंद, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कैमूर ओम प्रकाश कुमार, मॉडर्न स्कूल के डायरेक्टर प्रियेश शंकर, रेनू पटेल, कृष्णावती जायसवाल, अर्पिता सिंह सहित खेल प्रेमियों व अभिभावकों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन