हॉकी के सौ साल पूरे होने पर डीएवी जद्दुपुर में आज होगा हॉकी मैच

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 06 Nov 2025 4:37 PM

विज्ञापन

डीएवी स्कूल जद्दुपुर में आज शुक्रवार को बालक बालिका हॉकी मैच का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

भभुआ सदर. देश में हॉकी के प्रतिष्ठित खेल के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में डीएवी स्कूल जद्दुपुर में आज शुक्रवार को बालक बालिका हॉकी मैच का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर गुरुवार को डीएवी स्कूल के डायरेक्टर दिनेश सिंह की अध्यक्षता और मार्गदर्शन में हॉकी एसोशिएशन और कैमूर की अहम बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि हॉकी के सौ साल पूरे होने के अवसर पर आज शुक्रवार को हॉकी एसोशिएशन ऑफ कैमूर के तत्वाधान में सुबह 8 बजे से 12 तक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा. डीएवी स्कूल मैदान जद्दुपुर में आयोजित होनेवाले इस एकदिवसीय हॉकी प्रतियोगिता में बालक बालिका खिलाड़ी भाग लेंगी. मैच विजेता उपविजेता सहित सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. बैठक के दौरान हॉकी एसोशिएशन ऑफ कैमूर के सचिव ओमप्रकाश राम, संदीप तिवारी, महावीर सिंह, हरिशंकर तिवारी, राहुल शुक्ला, अवधेश प्रसाद, संध्या कुमारी, कुलदीप सिंह, मनोज कुमार चौबे, सोनू राज, इमरान अली, अजय निषाद आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन