ओटीपी आने के चार दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान

शहर में गैस की होम डिलीवरी की व्यवस्था में बड़ी खामियां, नियमों का नहीं हो रहा पालन
शहर में गैस की होम डिलीवरी की व्यवस्था में बड़ी खामियां, नियमों का नहीं हो रहा पालन = लोगों ने कहा-गोदाम से सिलिंडर निकलने के दौरान वेंडरों के पास रहनी चाहिए उपभोक्ता की लिस्ट वेंडरों की मनमानी से होम एलपीजी गैस सिलिंडर डिलीवरी की व्यवस्था हुई ध्वस्त भभुआ सदर. भभुआ शहर में एलपीजी गैस की उपलब्धता और डिलीवरी सामान्य रहने के बावजूद अधिकतर लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है और अगर मिल भी रहा है, तो लोगों को इसके लिए वेंडरों की चिरौरी सहित नाकों चने चबाने पड़ रहे है. शहर के रहनेवाले कुछ गैस उपभोक्ताओं का कहना था कि ओटीपी आने के साथ ही गैस डिलीवरी के मैसेज भी आ जा रहे है, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है. इसके अलावा भभुआ शहर में एचपी एलपीजी गैस की व्यवस्था को नागा बाबा गैस एजेंसी संचालित करती है. प्रत्येक दिन एजेंसी के अखलासपुर बस स्टैंड स्थित गोदाम से वेंडर ठेले पर गैस सिलिंडर लेकर होम डिलीवरी के लिए शहर में निकलते है, लेकिन इसमें सबसे बड़ी कुव्यवस्था यह हो रही है कि गोदाम से निकलने के बाद किन लोगों को गैस सिलिंडर की सप्लाई करनी है इसकी सूची नहीं रहती है और ना ही प्रशासनिक रूप से इसकी मॉनीटरिंग ही की जा रही है. अब ऐसी स्थिति में ठेले पर सिलिंडर लेकर चलने वाले वेंडरों से लोग जबरन या अधिक पैसे देकर रास्ते में ही सिलिंडर उतार ले रहे हैं, जिसके चलते नियमत: ओटीपी आने के चार दिन बाद भी शहर के कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल रहा है और लोगों को सिलिंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा है. इस व्यवस्था से वेंडर भी खूब फायदा उठा रहे है और होम डिलीवरी के लिए भेजा जा रहा एलपीजी सिलिंडर रास्ते में ही खत्म हो जा रहा है. जबकि, ओटीपी और डिलीवरी होने का मैसेज लिए अधिकतर उपभोक्ता होम डिलीवरी का इंतजार करते ही रह जा रहे है और होम डिलीवरी नहीं हो रही है. इधर, भभुआ शहर में रहनेवाले कई परिवार जो ग्रामीण क्षेत्रों से आते है, वह गैस की दिक्कत की वजह से अपने गांव लौट रहे हैं. = गोदाम से निकलने के बाद रास्ते में ही खत्म हो जा रहे सिलिंडर शहर में एलपीजी गैस के डिलीवरी की व्यवस्था से परेशान मुकुंद सिंह, राजेश यादव आदि का कहना था कि शहर में एलपीजी सिलिंडर की होम डिलीवरी की व्यवस्था में बड़ी खामियां है. अधिकतर लोगों को बुकिंग कराने और ओटीपी आने के बाद भी गैस नहीं मिल रहा है. सबसे अधिक परेशानी होम डिलीवरी में है, क्योंकि ओटीपी आने के चार दिन बाद भी गैस नहीं मिल रहा है. जब पता किया जा रहा है तो जानकारी मिल रही है कि वेंडर गैस लेकर गोदाम से निकला था, लेकिन रास्ते में ही सिलिंडर खत्म हो गया. उनका कहना था कि जब तक एलपीजी का संकट है, तब तक इसके लिए प्रशासन को प्रत्येक दिन मॉनीटरिंग करनी चाहिए कि शहर में होम डिलीवरी की व्यवस्था बेहतर हो सके. = 24 घंटे में मैसेज आने के बाद भी नहीं मिला गैस वहीं, अमित कुमार तिवारी, दिवाकर कुमार, सत्य प्रकाश, मीना देवी ने बताया कि पहले 21 दिनों पर गैस का नंबर लगता था, लेकिन जब से ईरान इजरायल के बीच युद्ध छिड़ा है तब से सरकार 21 दिन की समय सीमा को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है. इसके बावजूद समय से एलजी घरेलू गैस की होम डिलीवरी नहीं हो रही है. गैस नंबर लगाने में परेशानी हो रही है. वहीं, कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग करने के बाद 24 घंटे के अंदर ही सिलिंडर डिलीवर का मैसेज भी मोबाइल पर आ गया, लेकिन उन्हें सिलिंडर अब तक नहीं मिला है. उपभोक्ता राजेश और किशोर का कहना था कि उन्होंने गैस बुक करायी थी, लेकिन बिना सिलिंडर मिले ही डिलीवरी का मैसेज आ गया. = युद्ध संकट में लेनी होगी सभी को जिम्मेदारी – युद्ध से घरेलू गैस का संकट तो है ही, लेकिन उपलब्ध व्यवस्था को बगैर परेशानी के सुचारू करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी. अगर होम डिलीवरी के लिए गैस गोदाम से निकलता है तो सभी वेंडरों के पास डिलीवरी किये जानेवाले उपभोक्ताओं की सूची रहनी चाहिए, ताकि सही तरीके से होम डिलीवरी हो सके. प्रशासन को भी होम डिलीवरी की प्रत्येक दिन मॉनिटरिंग करनी होगी. राकेश कुमार बबलू – ओटीपी आये चार दिन से अधिक हो गये, लेकिन सिलिंडर नही मिला. गोदाम पर जाने पर कहा गया कि आपके घर गैस पहुंचा दी जायेगी, लेकिन ईद बीत जाने के बाद भी उनके यहां गैस सिलिंडर नहीं पहुंचा. दीवान अमजद खान – ओटीपी आने और गैस की डिलीवरी का मैसेज आने के बाद भी गैस नहीं मिला. एजेंसी के ऑफिस का चक्कर भी लगाया, लेकिन गैस नहीं मिला. 11 मार्च को ओटीपी आया था. 13 मार्च को एजेंसी पर लंबी लाइन में लगे रहे, लेकिन अंत में निराश होकर 12 बजे घर आना पड़ा. उन्हें नौ दिनों से आश्वासन दिया जा रहा है कि आप घबराएं नहीं, आपके घर सिलिंडर पहुंचा दिया जायेगा. लाल बहादुर प्रसाद – ओटीपी आने के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी गैस नहीं मिला. ऐसा नहीं है कि उनके मुहल्ले में गैस वेंडर नहीं आता है. गैस वेंडर तो आता है लेकिन उसका रोज कहना रहता है कि आपको बाद में देंगे. अब ऐसे में गैस की परेशानी है और वेंडर केवल आश्वासन दे रहा है. गैस के लिए झगड़ा लड़ाई तो नहीं किया जा सकता है ना. जमुना देवी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




