पांच हजार से अधिक बिल बकाया रहने पर काटे जा रहे बिजली कनेक्शन

Published at :23 Feb 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
पांच हजार से अधिक बिल बकाया रहने पर काटे जा रहे बिजली कनेक्शन

आप अगर बिजली बिल भुगतान किये बगैर बिजली का उपयोग कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. घर की बिजली न कटे इसके लिए आपको बकाया बिजली बिल जमा करना होगा, नहीं तो आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगा.

विज्ञापन

भभुआ शहर. आप अगर बिजली बिल भुगतान किये बगैर बिजली का उपयोग कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. घर की बिजली न कटे इसके लिए आपको बकाया बिजली बिल जमा करना होगा, नहीं तो आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगा. उपभोक्ता पर 5000 रुपये बिल बकाया होने पर बिजली विभाग की टीम कनेक्शन काट रही है. बिजली विभाग बकाया जमा करने को लेकर अभियान चलाकर कनेक्शन काटा जा रहा है, जिनके ऊपर 5000 से अधिक बिजली बिल बकाया है, बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली कनेक्शन काटने के लिए बिजली विभाग ने एक डिसकनेक्शन टीम गठित किया है, जो प्रत्येक दिन 20 बड़े बकायेदारों से भुगतान करने की कोशिश करेंगे. अगर उपभोक्ता भुगतान में आनाकानी करेंगे, तो उनका तत्काल स्थल पर बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगी और बिलिंग भी बंद कर दी जायेगी. दरअसल, नगर व देहात में बिजली उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये बिल बकाया चल रहा है. विद्युत विभाग की टीम लगातार उपभोक्ताओं से बकाया बिल को जमा कराने की अपील कर रही है. = विद्युत कार्यपालक अभियंता भभुआ शशिकांत कुमार ने कहा कि विभाग ने यह कदम राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से उठाया है, ताकि वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले अधिकतम बकाया राशि वसूली की जा सके. बिजली विभाग के कर्मी और अधिकारी लगातार उन उपभोक्ताओं के परिसरों में जा रहे हैं, जिन्होंने अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है. विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं को उनकी बकाया राशि का भुगतान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. यदि उपभोक्ता द्वारा अपना बिजली बिल जमा नहीं की जाती है तो उनके विद्युत कनेक्शन को अस्थायी रूप से काट दिये जा रहे हैं. क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यह मुहिम नियमित रूप से चलती रहेगी और जिन लोगों का बकाया अधिक होगा, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी. आगे बताया गया कि वैसे उपभोक्ता के लिए आसान किस्तों में विपत्र भुगतान की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है, जो एकमुश्त राशि जमा करने में असमर्थ हैं. उपभोक्ता यदि चाहें तो संबंधित विद्युत कार्यालय से संपर्क कर बकाया बिल किस्त में भी जमा करा सकते हैं. यह सुविधा उनके लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जिनके ऊपर बड़ी राशि बकाया है और एक बार में पूरी राशि का भुगतान करना कठिन है. विभाग ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, उन्हें पुनः कनेक्शन बहाल करने के लिए रिकनेक्शन शुल्क जमा करना होगा. सिंगल फेज उपभोक्ताओं के लिए यह शुल्क 100 रुपये और एलटीआईएस (छोटे उद्योगों) के लिए 900 रुपये निर्धारित किया गया है. रिकनेक्शन शुल्क भुगतान करने के बाद ही उनका कनेक्शन पुनः जोड़ा जायेगा. बिजली कनेक्शन कटने के बाद भी अगर कोई उपभोक्ता बिना विपत्र की राशि का भुगतान किये बिजली का उपभोग करते पाये गये, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन