मतदाता सूची में सुधार को लेकर बीएलओ की हुई बैठक

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 02 Jan 2026 3:48 PM

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में मतदाता सूची में सुधार को लेकर बीएलओ की बैठक हुई

विज्ञापन

रामगढ़. शुक्रवार की दोपहर आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में मतदाता सूची में सुधार को लेकर बीएलओ की बैठक हुई. बैठक के दौरान नये मतदाताओं का पंजीकरण करने, 18 वर्ष पूरे होने वाले युवाओं को फॉर्म-6 भरवाने, किसी व्यक्ति के पते में बदलाव, नाम में सुधार या अन्य त्रुटियों को ठीक करने (फॉर्म-8), मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटवाने (फॉर्म-7) व दोहरे व फर्जी नाम या शिफ्ट हो चुके मतदाताओं की जानकारी इकट्ठा करके उन्हें हटवाने के संदर्भ में चर्चा की गयी. मौके पर बीएलओ कमलेश शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, विजय पाल, सुरेंद्र यादव, विजय शंकर विश्वकर्मा, मुश्ताक अहमद, मनोज कुमार, प्रहलाद यादव, विनय कुमार, दिनेश कुमार, बजरंगी राम सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन