रामगढ़ प्रखंड परिसर में 200 गरीबों के बीच कंबल वितरित

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 4:03 PM

विज्ञापन

सिसौडा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

रामगढ़. नववर्ष के पहले दिन प्रखंड कार्यालय परिसर में दिव्यांगजन, विधवा, बुजुर्ग व बेसहारा लोगों के बीच कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के बैनर तले सिसौडा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से आये 200 वृद्धजनों के बीच कंबल वितरित किये गये. कार्यक्रम का आरंभ प्रखंड स्वच्छता पदाधिकारी अक्षय कुमार मिश्रा द्वारा किया गया. समाजसेवी शेषनाथ कुशवाहा ने कहा एनजीओ लगातार सेवा और सहयोग का कार्य कर रहा है. क्षेत्र में ठंड व कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा, जिससे गरीब लोगों को परेशानी हो रही है. ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय व वृद्ध जनों के बीच कंबल बांटे गये. इस दौरान प्रिंस कुमार मौर्य, डॉ छांगुर बिंद, बैसाखी वाले, सुमंत बिंद, सुमंत कुमार उर्फ लालू, जयप्रकाश सिंह, नारदमुनि सिंह, बृजमोहन राम, बिक्रम सिंह, दिलीप कुमार राय, नीरज कुमार, धर्मेंद्र राम, बाबूलाल कुशवाहा व एकता मंच के साथी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन