ePaper

भरखर पैक्स ने मारी बाजी, सबसे पहले एसएफसी को दिया 29 एमटी चावल

Updated at : 01 Jan 2026 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
भरखर पैक्स ने मारी बाजी, सबसे पहले एसएफसी को दिया 29 एमटी चावल

मोहनिया पैक्स की सूची से कटराकलां व बढुपर का नाम गायब

विज्ञापन

# डीएम ने एसएफसी में चावल जमा कराने के कार्यक्रम का किया उद्घाटन मोहनिया पैक्स की सूची से कटराकलां व बढुपर का नाम गायब मोहनिया सदर. विपणन वर्ष 2025-26 में एसएफसी को सबसे पहले चावल देने में भरखर पैक्स पहले स्थान पर है. बुधवार की देर शाम प्रखंड के सभी पैक्सों के बीच एसएफसी को सबसे पहले चावल देने में भरखर पैक्स ने अपने नाम की मुहर लगा दी है. भरखर पैक्स ने सबसे पहले 29 एमटी चावल एसएफसी को दिया. इस दौरान एसएफसी में चावल जमा कराने के कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने दीप जला कर किया. भरखर पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया द्वारिका सिंह ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया. जिलाधिकारी ने एसएफसी को सबसे पहले चावल देने के मामले में भरखर पैक्स अध्यक्ष द्वारिका सिंह की सराहना की और उन्होंने कहा कि पैक्स का यह दायित्व है कि वह किसानों की फसल को सरकारी दरों पर खरीद कर ससमय उनको राशि का भुगतान कराना सुनिश्चित करें. डीएम ने कहा कि धान अधिप्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य को सभी पैक्स तय समय सीमा के अंदर पूरा कर एसएफसी को सीएमआर गिराना सुनिश्चित करेंगे. वहीं, कटराकलां व बढुपर पैक्स का नाम इस बार सहकारिता विभाग ने जिले के मोहनिया प्रखंड की सूची से मिटा दिया है. # किस पैक्स ने कितने धान की खरीद अकोढ़ी पैक्स ने 32 किसानों से 228.004 एमटी, अकोढ़ीमेला पैक्स ने 44 किसानों से 632.800, अमेठ पैक्स ने 19 किसानों से 174, बघिनी पैक्स ने 33 किसानों से 245.550, बम्हौरखास पैक्स ने 44 किसानों से 253.200, बेलौड़ी पैक्स ने 31 किसानों से 232.730, भरखर पैक्स ने 87 किसानों से 843.020, भिट्टी पैक्स ने 17 किसानों से 193, भोखरी पैक्स ने 42 किसानों से 279.100, दादर पैक्स ने सबसे अधिक 99 किसानों से 590.400, डंडवास पैक्स ने 43 किसानों से 390.700, डड़वा पैक्स ने 28 किसानों से 253.300, कठेज पैक्स ने 20 किसानों से 194.300, मोहनिया पैक्स ने 19 किसानों से 138.400, मुजान पैक्स ने 40 किसानों से 329.700, पानापुर पैक्स ने 47 किसानों से 506.400, शहबाजपुर पैक्स ने सबसे कम एक किसान से 04.320, उसरी पैक्स ने 38 किसानों से 332.600 व व्यापार मंडल ने 31 किसानों से 273.200 एमटी धान खरीद, पहली जनवरी 2026 तक 715 किसानों से 6148.724 एमटी धान खरीद किया गया है. लेकिन, एसएफसी को चावल देने में सबसे पहले स्थान पर भरखर पैक्स है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन