सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

Published by :VIKASH KUMAR
Published at :02 May 2026 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

भारतमाला प्रोजेक्ट साइट पर चालकों को किया गया जागरूक

विज्ञापन

भारतमाला प्रोजेक्ट साइट पर चालकों को किया गया जागरूक भभुआ सदर. डीएम नितिन कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को चैनपुर प्रखंड अंतर्गत मसौई कैंप-02 में रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भारतमाला परियोजना साइट पर कार्यरत स्टाफ, ड्राइवरों व वाहन मालिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया है. इस दौरान एसडीएम भभुआ अमित कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. एसडीएम ने सभी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सुरक्षित यातायात केवल नियमों के पालन से ही संभव है, जो प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, ओवरलोडिंग से परहेज व नशे की अवस्था में वाहन न चलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. इसके अतिरिक्त, सभी चालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करें. भीड़-भाड़ व बाजार क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें तथा धूल नियंत्रण के लिये आवश्यक उपाय अपनाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो. कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाये रखने का सामूहिक संकल्प लिया. दरअसल, यह पहल न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में जिम्मेदार यातायात संस्कृति को भी सुदृढ़ रखने की एक कोशिश है. इस मुहिम से भविष्य में हादसों की दर में कमी आयेगी व लोगों की यात्रा सुखद व सुरक्षित हो सकेगी. यह जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगी जिससे जनमानस में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी व दुर्घटनाओं की आशंका न्यूनतम हो जायेगी. भभुआ सदर. डीएम नितिन कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को चैनपुर प्रखंड अंतर्गत मसौई कैंप-02 में रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भारतमाला परियोजना साइट पर कार्यरत स्टाफ, ड्राइवरों व वाहन मालिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया है. इस दौरान एसडीएम भभुआ अमित कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. एसडीएम ने सभी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सुरक्षित यातायात केवल नियमों के पालन से ही संभव है, जो प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, ओवरलोडिंग से परहेज, नशे की अवस्था में वाहन न चलाना आदि के अतिरिक्त, सभी चालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करें. भीड़-भाड़ व बाजार क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें तथा धूल नियंत्रण के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो. कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाये रखने का सामूहिक संकल्प लिया. दरअसल, यह पहल न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में जिम्मेदार यातायात संस्कृति को भी सुदृढ़ रखने की पहल भी है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन