माइनर में पलटा ऑटो, चालक की हालत गंभीर
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 5:24 PM
दुर्गावती थाना क्षेत्र के नयी बस्ती के पास गुरुवार को दोपहर में यात्रियों से भरा एक ऑटो माइनर में पलट गया
कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के नयी बस्ती के पास गुरुवार को दोपहर में यात्रियों से भरा एक ऑटो माइनर में पलट गया. घटना में चालक माइनर के पानी में ऑटो के नीचे दब गया, जिसके परिणाम स्वरूप नयी बस्ती गांव निवासी प्रमोद राम की हालत गंभीर बन गयी. जानकारी के अनुसार, दुर्गावती थाना क्षेत्र के नयी बस्ती गांव निवासी प्रमोद राम ऑटो में यात्री भरकर गंतव्य के लिए जा रहा था, तभी नयी बस्ती गांव के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो माइनर में चला गया, जिसमें चालक पानी में ऑटो के नीचे दब गया. घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गयी और चालक को पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए दुर्गावती स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










