मोहनिया में मतगणना के दौरान सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 14 Nov 2025 4:35 PM

विज्ञापन

धानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर गुरुवार को स्थानीय बाजार समिति परिसर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गयी.

विज्ञापन

फोटो मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद दी जा रही थी इंट्री मोहनिया शहर. विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर गुरुवार को स्थानीय बाजार समिति परिसर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गयी. मतगणना केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अधिकृत व्यक्तियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गयी. पुलिस और मजिस्ट्रेट की टीमों ने एक-एक व्यक्ति की सघन तलाशी लेकर ही अंदर जाने की अनुमति दी. मुख्य गेट पर वॉक-थ्रू और हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर लगाये गये थे, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो सके. प्रशासन ने साफ निर्देश जारी किया था कि मतगणना केंद्र के भीतर किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. मोबाइल, कैमरा, रिकॉर्डिंग डिवाइस सहित अन्य गैजेट्स को गेट पर ही जमा कराया गया. सुरक्षा व्यवस्था के तहत मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ थाना अध्यक्ष मोहनिया भी चांदनी चौक और बाजार समिति के आसपास लगातार पेट्रोलिंग कर स्थिति पर नजर बनाये थे. बाजार समिति परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल, सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीमें तैनात रहीं. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे तैयार किये गये थे. वहीं, चारों विधानसभा क्षेत्रोंमोहनिया, भभुआ, रामगढ़ और चैनपुर की मतगणना बाजार समिति परिसर में होने के कारण प्रशासन विशेष रूप से अलर्ट मोड में रहा. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाये गये. मतगणना स्थल के आसपास आम नागरिकों की आवाजाही भी काफी हद तक सीमित रखी गयी, जिससे भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में आसानी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन