खुदा का सजदा कर गले मिले और फिर कहा ईद मुबारक

Updated at : 21 Mar 2026 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
खुदा का सजदा कर गले मिले और फिर कहा ईद मुबारक

जिले में आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्योहार, स्टेडियम व ईदगाह में उमड़ी भीड़

विज्ञापन

फोटो 10 स्टेडियम में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग 11 लोगो से गले मिल ईद की मुबारकबाद देते राजद नेता संतोष सिंह 12 नमाज के दौरान विधि व्यवस्था को ले जायजा लेते डीएम व एसपी 13 गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते नन्हे बच्चे = जिले में आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्योहार, स्टेडियम व ईदगाह में उमड़ी भीड़ = ईद उल फितर की रही चारों तरफ धूम, सुबह साढ़े आठ बजे जगजीवन स्टेडियम में पढ़ी गयी मुख्य नमाज भभुआ सदर. रमजान महीने में शुक्रवार को चांद दिखायी देने के बाद शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार शहर सहित पूरे जिले में अकीदत, भाईचारे व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. ईद का त्योहार भभुआ, मोहनिया सहित पूरे जिले में शांतिपूर्वक व भाईचारे के साथ मना. बीती रात बारिश होने के बावजूद पर्व को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी देखी गयी. इस दौरान शहर के जगजीवन स्टेडियम सहित शहर के तमाम मसजिदों, ईदगाह व इमामबाड़े में ईद की नमाज अदा की गयी व अल्लाह से देश व संप्रदाय के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी गयी. नमाज के बाद जुटे लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी. जगजीवन स्टेडियम में ईदेन इंतजामिया कमेटी के सदर शराफत अली नाज, सेक्रेटरी इरशाद अहमद खान, अमजद अली आदि की ओर से बेहतर इंतजाम किये गये थे. जहां हाफिज कारी मौलाना मुस्तकिम की नुमाइंदगी में सुबह आठ बजे ईद की नमाज पढ़ी गयी. नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया. इस दौरान काफी संख्या में मुस्लिम समाज से जुड़े लोग नमाज अदा करने पहुंचे व कतार में बैठकर नमाज पढ़ी. नमाज खत्म होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. खासकर नमाज पढ़ने आये छोटे-छोटे बच्चों को देख लोग काफी खुश हुए व उनके सिर पर हाथ फेरकर उन्हें भी मुबारकबाद दी. इस दौरान डीएम नितिन कुमार सिंह व एसपी हरिमोहन शुक्ल भी जगजीवन स्टेडियम पहुंचे व जायजा लेते हुए मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी. ईद की नमाज के बाद लोग कब्रिस्तान पहुंचे, जहां अपने पूर्वजों के मजारों पर अगरबत्ती जलाकर दुआएं मांगी गयी. = ईदगाह में सवा आठ बजे तो स्टेडियम में साढ़े आठ बजे पढ़ी गयी नमाज ईद उल फितर के मौके पर शहर के जगजीवन स्टेडियम में सुबह 8.15 बजे व ईदगाह मस्जिद में आठ बजे नमाज पढ़ी गयी. जगजीवन स्टेडियम में मौलाना मुस्तकीम व ईदगाह मस्जिद में मौलाना मोहसिन रजा के जेरे इमामत में नमाज अदा की गयी. नमाज के साथ मुल्क व कौम की तरक्की के लिए खुदा से दुआएं मांगी गयी. इसके अलावा शहर के अन्य मस्जिदों व ईदगाह में भी नमाज अदा की गयी. नगर पष्रद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय द्वारा साफ-सफाई व पेयजल का बेहतर इंतजाम किया गया था. ईद की नमाज को लेकर स्टेडियम के समीप मेला भी लगा रहा, जहां बच्चे चाट-पकौड़ी व अन्य खाद्य पदार्थों का आनंद लेते दिखे. = सुबह से ही शहर में दिखी रौनक ईद के त्योहार को लेकर सुबह से ही शहर में रौनक दिखी. मुख्य नमाज जगजीवन स्टेडियम में अदा की गयी, जहां काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी जुटे. इसके अलावा ईदगाह मस्जिद, दक्षिण मुहल्ला पठान टोली मस्जिद, नवाबी मुहल्ला जुमा मस्जिद आदि स्थानों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की व अमन-चैन की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लोगों से मिलकर बधाई दी. मौके पर एसडीएम अमित कुमार, एसडीपीओ मनोरंजन भारती, नप इओ संजय उपाध्याय, बीडीओ सतीश कुमार, नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, राजद नेता संतोष कुमार सिंह, बिरजू सिंह पटेल, नप सभापति विकास तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे. उद्घोषणा अमजद अली व शराफत अली नाज कैमूरी ने की. = सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम ईद के मौके पर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आया. मुख्य नमाज स्थल जगजीवन स्टेडियम के अलावेा शहर के संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात किये गये थे. शहर में सुबह पांच बजे से ही पुलिस गश्त करती रही. इसके अलावा चौक-चौराहों व गली-मुहल्लों में भी सादी वर्दी में पुलिस के जवान तैनात रहे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन