नशा केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं, समाज व राष्ट्र की प्रगति में है बड़ी बाधा

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 18 Nov 2025 5:01 PM

विज्ञापन

नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर सामूहिक शपथ समारोह आयोजित

विज्ञापन

= नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर सामूहिक शपथ समारोह आयोजित भभुआ नगर. जिले में नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में मनायी गयी. जिला मुख्यालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में आयोजित मुख्य समारोह की अध्यक्षता प्रभारी जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने की. इस अवसर पर जिले के सभी प्रमुख अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूलों, जीविका समूहों और विभिन्न संस्थानों में एक साथ सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. दरअसल, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान की वर्षगांठ पर जिला स्तर पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें अधिकारियों व कर्मियों ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध एकजुटता का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि नशा केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में बड़ी बाधा है. उन्होंने युवाओं, महिलाओं और नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना होगा. कार्यक्रम के दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिनिधियों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलायी कि मैं स्वयं नशा नहीं करूंगा-करूंगी, परिवार, मित्रों और समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करूंगा-करूंगी. विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र को साकार करने हेतु हर संभव प्रयास करूंगा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष के साथ जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, जीविका समूहों और प्रखंड स्तरीय कार्यालयों में भी एक साथ शपथ ग्रहण कराया गया. स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. वहीं, जीविका दीदियों ने भी गांव गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बता जागरूक किया और नशामुक्ति को लेकर शपथ कार्यक्रम आयोजित किये. जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की. समारोह में हिमांशु पांडेय, डीपीओ योजना राजीव रंजन, एक्साइज अधीक्षक गौतम कुमार, डीपीओ आइसीडीएस रेखा कुमारी, डीआरडीए निदेशक प्रीतम आनंद, मयंक कुमार सहित कई अधिकारी व स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन