सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को बाइक सवार ने मारा धक्का, हालत नाजुक

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 02 Jan 2026 3:30 PM

विज्ञापन

मोहनिया थाना क्षेत्र के तेलंगा गांव में एक अनियंत्रित बाइक ने सड़क के किनारे खेल रहे दो साल के एक बच्चे को टक्कर मार दी

विज्ञापन

भभुआ सदर. मोहनिया थाना क्षेत्र के तेलंगा गांव में एक अनियंत्रित बाइक ने सड़क के किनारे खेल रहे दो साल के एक बच्चे को टक्कर मार दी. इस हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बालक तेलंगा गांव निवासी सौरभ कुमार का पुत्र शिवांश कुमार बताया जाता है. हादसे के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह शिवांश कुमार अपने घर के पास खेल रहा था. इस दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घर वाले उसे इलाज के लिए तत्काल मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. उसे एंबुलेंस की मदद से भभुआ लाया गया. भभुआ सदर अस्पताल में उसकी हालत गंभीर देख इलाज के बाद चिकित्सक उसे तत्काल हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी. चिकित्सक के सलाह पर परिजन एंबुलेंस की सहायता से बालक को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर ले गये हैं, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन