सदर अस्पताल की छत पर घुटने भर पानी

Updated:
विज्ञापन

भभुआ(सदर) : सदर अस्पताल स्थित ओपीडी व मुख्य अस्पताल की छत की साफ-सफाई नहीं होने के चलते घुटने भर पानी लगा हुआ है,जो छत से ओपीडी के उपरी कमरों और सभा कक्ष सहित एसएनसीयू को डूबा रहा है. पानी के जमा होने और लगातार रिसाव के कारण सभा कक्ष का हाल बुरा हो चला है. […]

विज्ञापन
भभुआ(सदर) : सदर अस्पताल स्थित ओपीडी व मुख्य अस्पताल की छत की साफ-सफाई नहीं होने के चलते घुटने भर पानी लगा हुआ है,जो छत से ओपीडी के उपरी कमरों और सभा कक्ष सहित एसएनसीयू को डूबा रहा है. पानी के जमा होने और लगातार रिसाव के कारण सभा कक्ष का हाल बुरा हो चला है.
लगभग एक माह पहले डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह सदर अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान एसएनसीयू की दरकी छत पर चिंता जाहिर करते हुए तत्काल मरम्मत का आदेश दिया था. अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी रूप रेखा बना कर संबंधित विभाग को सौंप दिया गया. लेकिन अभी तक एसएनसीयू की मरम्मत नहीं करायी जा सकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन