नगर थाना परिसर में चार चापाकल, पर सभी खराब

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : नगर थाना में इन दिनों पेयजल की घोर किल्लत बनी हुई है. कुछ इसी प्रकार की स्थिति परिसर में स्थित महिला थाने की भी है. यहां प्यास बुझाने के लिए अधिकारियों, पुलिसकर्मियो व आम लोगों को मुख्य सड़क तक दौड़ लगानी पड़ती है. वैसे तो नगर थाना परिसर में चार चापाकल लगा […]

विज्ञापन
भभुआ (सदर) : नगर थाना में इन दिनों पेयजल की घोर किल्लत बनी हुई है. कुछ इसी प्रकार की स्थिति परिसर में स्थित महिला थाने की भी है. यहां प्यास बुझाने के लिए अधिकारियों, पुलिसकर्मियो व आम लोगों को मुख्य सड़क तक दौड़ लगानी पड़ती है. वैसे तो नगर थाना परिसर में चार चापाकल लगा हुआ हैं, लेकिन सब के सब खराब पड़े हुए हैं.
गुरुवार को नगर थाना में फरियाद लेकर पहुंचे अखलासपुर के रामानंद विंद को जब प्यास लगी, तो उन्हें काफी भटकने के बावजूद प्यासा ही रह जाना पड़ा. अंतत: आवेदन देने के बाद वह मुख्य सड़क पर निकले, तो एक होटल में प्यास बुझानी पड़ी. ऐसा लोगों के साथ प्रतिदिन हो रहा है.
थाना आने वाले लोग प्यासे ही रह जा रहे हैं. महिला थाना की थानाध्यक्ष सरोज सिन्हा का कहना था कि पैसा लगा कर चापाकल की मरम्मत करायी जाती है, लेकिन एक दो दिन चलने के बाद पुन: खराब हो जा रहा है. उनका कहना था कि अब प्यास बुझाने के लिए फिल्टर पानी को खरीदा जा रहा है. ऐसी समस्या नगर थाना में भी है. यहां सबमर्सिबल तो लगा हुआ है, लेकिन पानी पीने की व्यवस्था नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन