मोहर्रम को लेकर कैमूर में अलर्ट मोड पर पुलिस, कई गांवों में निकाला गया फ्लैग मार्च

Edited by Suryakant Kumar
Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस टीम

Kaimur Muharram News : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मोहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और सौहार्द की अपील की.

विज्ञापन

कर्मनाशा से मैनुद्दीन शाह की रिपोर्ट :
Kaimur Muharram News :
दुर्गावती थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को पुलिस ने मोहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए जाने की अपील की.

इन प्रमुख इलाकों में गश्त

सुरक्षा के मद्देनजर यह फ्लैग मार्च दुर्गावती बाजार, छाता, करारी, सावठ, कोट्सा, मंसूरपुर, डूमरी, आदर्श नुआंव, चेहरियां, महमुदगंज, खजुरा, सरैयां आदि गांवों में निकाला गया. इस मार्च को देखकर ग्रामीणों के बीच सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा.

फ्लैग मार्च करती पुलिस

प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में मार्च

यह फ्लैग मार्च थानाध्यक्ष गिरीश कुमार और अंचलाधिकारी सदानंद कुमार के नेतृत्व में निकाला गया. इस विशेष फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी के साथ दर्जनों पुलिस अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल हुए.

खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि मोहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है. प्रशासन हर हाल में शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराएगा. थानाध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : कैमूर में सड़क पर उतरीं आशा कार्यकर्ता; बोलीं- ‘दाम नहीं तो काम नहीं, दूसरे दिन भी जारी रहा हड़ताल

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन