Kaimur News. माता मुंडेश्वरी के विराट रूप की हुई आराधना, पूजा के लिए जुटे रहे श्रद्धालु
माता का करें भव्य दर्शन.
Kaimur News. भभुआ सदर. कैमूर जिला धार्मिक व ऐतिहासिक दृष्टि से काफी समृद्ध है. यहां कई प्रसिद्ध देवी-देवताओं के मंदिर हैं, जिनमें प्रमुख रूप से आदि शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर शामिल है. गर्मी के मौसम में यहां सुबह छह बजे आरती होती है.
Kaimur News. भभुआ सदर. कैमूर जिला धार्मिक व ऐतिहासिक दृष्टि से काफी समृद्ध है. यहां कई प्रसिद्ध देवी-देवताओं के मंदिर हैं, जिनमें प्रमुख रूप से आदि शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर शामिल है. गर्मी के मौसम में यहां सुबह छह बजे आरती होती है. गुरुवार को सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही. मंदिर के मुख्य पुजारी उमेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि गुरुवार को सुबह छह बजे मंदिर खुलने के बाद साफ-सफाई करायी गयी. इसके बाद सुबह 6.30 बजे घण्टे-घड़ियाल व आरती के साथ माता को भोग लगाया गया तथा आराधना की गयी. इस दौरान काफी संख्या में बाहरी पर्यटक व स्थानीय श्रद्धालु आरती में उपस्थित रहे. गुरुवार को मंदिर में स्थापित पंचमुखी शिवलिंग की भी पूजा व आरती की गयी. शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर में तांडुलम मुख्य प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है. मुख्य पुजारी के अनुसार ग्रीष्म ऋतु में सुबह 6.30 बजे आरती के बाद अपराह्न 11.30 बजे तथा संध्या 6.30 बजे आरती होती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. माता मुंडेश्वरी मंदिर धार्मिक न्यास के सचिव गोपाल जी प्रसाद ने बताया कि ऋतुओं के अनुसार मंदिर में पूजा व आरती का समय निर्धारित किया जाता है. भगवानपुर की पवरा पहाड़ी पर स्थित माता का मंदिर अति प्राचीन व सुविख्यात है. हर वर्ष शारदीय व चैत्र नवरात्र के दौरान यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










