सुअरा नदी पुल के नीचे कटाव अब प्रशासन करायेगा जांच
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ-चांद-धरौली पथ पर सुअरा नदी पुल के नीचे कटाव हो रहा हैं. इससे आखिरी खंभे के पास नीचे की सर्पोटिंग दीवार में भी पूरी तरह दरार आ गया है, लेकिन वहां पुल निर्माण निगम द्वारा कर संग्रह का बोर्ड लगा कर टैक्स वसूली की जा रही है. उनके पास न कर संग्रह करने का परमिशन […]
विज्ञापन
भभुआ-चांद-धरौली पथ पर सुअरा नदी पुल के नीचे कटाव हो रहा हैं. इससे आखिरी खंभे के पास नीचे की सर्पोटिंग दीवार में भी पूरी तरह दरार आ गया है, लेकिन वहां पुल निर्माण निगम द्वारा कर संग्रह का बोर्ड लगा कर टैक्स वसूली की जा रही है. उनके पास न कर संग्रह करने का परमिशन है व न कोई कागजात हैं.
भभुआ (ग्रामीण) : भभुआ-चांद-धरौली पथ पर सुअरा नदी पुल पर हर रोज बड़ी-छोटी हजारों गाड़ियां गुजरती हैं, जबकि पुल की स्थिति ऐसी है कि नीचे मिट्टी का कटाव पूरी तरह हो चुका है. मिट्टी का कटाव होने से पूरा गड्ढा हो गया है. पूर्वी छोर के अंतिम खंभे के पास स्थिति काफी खराब हो गयी है.
पुल के पश्चिम छोर पर कटाव होने से खंभे की सर्पोटिंग दीवार में बड़ी-बड़ी दरारें आ गयी हैं. यह पुल शहर को यूपी से जोड़नेवाले रास्ते के लिए सबसे उपयोगी मानी जाती है और इसी रास्ते से लोग चैनपुर, चांद, धरौली होते हुए यूपी की तरफ जाते हैं. इन सब स्थितियों के बावजूद पुल निर्माण निगम बेपरवाह सिर्फ टैक्स वसूली पर ध्यान दे रहा है.
कर संग्रह के नाम पर दादागिरी
पुल निर्माण निगम द्वारा कथित तौर पर कराये जा टैक्स वसूली के लिए 10 से 20 की संख्या में वहां लोग रहते हैं. अगर, कोई वाहन चालक ने आसानी से टैक्स दे दिया, तो ठीक. लेेकिन, अगर किसी वाहन चालक ने कर संबंधी कोई जानकारी लेने की कोशिश की, तो उनके साथ बदसलूकी की जाती है.
नहीं हैं कर संग्रह के कागजात
कोई भी वाहन चालक कैसे मान ले कि कर संग्रह वैध है या अवैध. कर वसूलनेवालों के पास ना तो पुल निर्माण निगम के द्वारा दिये गये कर संग्रह परमिशन का कोई कागजात है न ही यहां काम कर रहे लोगों के पास अपना कोई ड्रेस कोड है. मोकरी निवासी नित्यानंद उपाध्याय, चैनपुर निवासी नंदू बिंद व चांद के बेचन जायसवाल आदि लोगों ने बताया कि जब भी किसी वाहन से आते हैं, तो टैक्स लिया जाता है.
लेकिन, पता नहीं चलता कि आखिर यह कर किस चीज का लिया जा रहा है. जब इन लोगों से इस बारे में जानकारी ली जाती है, तो इनके द्वारा बोर्ड की तरफ इशारा करते हुए कहा जाता है कि उस पर जो नंबर अंकित है उसी नंबर पर जानकारी ले लीजिए. हमलोग के पास कोई कागजात नहीं है. गौरतलब है कि पुल निर्माण निगम द्वारा लंबे समय से यहां कर संग्रह तो कराया जा रहे है. लेकिन, आने-जाने वाले वाहन चालक को आज तक यह समझ में नहीं आयी कि यह कर संग्रह कैसे व क्यों किये जा रहे हैं.
पुल की हो रही उपेक्षा
भभुआ-चांद-धरौली पथ पर स्थित सुअरा नदी पुल इन दिनों पुल निर्माण निगम की उपेक्षा का दंश झेल रहा है. पुल की स्थिति ऐसी है कि दुर्घटना होने से नाकारा नहीं जा सकता.
पुल पूरब की तरफ जहां से शुरू होता है, वहां से मिट्टी कटाव होने से पुल के सटे रोड पर पूरा गड्ढा हो गया है. यहां से सीधे नदी दिखाई दे रही है. पूरब की तरफ ही नीचे देखने पर मिट्टी कटाव होने से जो अंतिम खंभा है वह झुका हुआ है. साथ ही पुल के पश्चिमी छोर पर मिट्टी कटाव होने से अंतिम खंभे की दीवार में दरारें बन चुकी हैं. ऐसे में पुल की स्थिति कितनी मजबूत है कि समझा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










