चैनपुर एमएलए के पीए ने डीएफओ को धमकाया
भभुआ (कैमूर) : कैमूर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने चैनपुर विधायक बृजकिशोर बिंद के पीए पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व चलना-फिरना मुश्किल कर देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है. वहीं, विधायक के पीए ने भी डीएफओ पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने व ऑफिस से […]
भभुआ (कैमूर) : कैमूर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने चैनपुर विधायक बृजकिशोर बिंद के पीए पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व चलना-फिरना मुश्किल कर देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है. वहीं, विधायक के पीए ने भी डीएफओ पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने व ऑफिस से निकाल देने का आरोप लगाया है.
जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) सत्यजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को रेंजर व आरक्षियों ने एक कथित तस्कर को 151 पीस बेत की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया था. उसी दिन शाम 6:10 बजे उनके मोबाइल पर विधायक के पीए जितेंद्र तिवारी ने मोबाइल नंबर 9431288500 से फोन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










