महरो पुल से 26 लीटर शराब सहित बाइक जब्त, तस्कर फरार

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 19 Oct 2025 4:56 PM

विज्ञापन

चेकिंग अभियान के दौरान यूपी के दिलदार नगर से शराब की खेप लेकर आ रहे आरोपित की बाइक से 132 बोतल देसी शराब बरामद किया है

विज्ञापन

नुआंव. बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में 11 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर एएसआई धर्मेंद्र कुमार द्वारा गारा चौबे नहर महरो पुल पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यूपी के दिलदार नगर से शराब की खेप लेकर आ रहे आरोपित की बाइक से 132 बोतल देसी शराब बरामद किया है. जबकि, पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक छोड़ कर धान के खेत के रास्ते भागने में कामयाब रहे. उक्त संबंध में थानाध्यक्ष शांतनु कुमार ने बताया पकड़ी गयी पल्सर बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 24 एके 5041 से 132 बोतल कुल 26.04 लीटर देसी शराब पकड़ी गयी है. उक्त कांड में वाहन स्वामी के अलावा एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन