कैमूर : छात्रा की फेसबुक आइडी हैक कर डाला अश्लील वीडियो, गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2019 9:07 AM
भभुआ (कैमूर) : पुलिस ने जिले के चांद थानांतर्गत एक गांव की रहनेवाली 10वीं की छात्रा के सोशल मीडिया फेसबुक आइडी पर अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड करनेवाले युवक को हरियाणा के फरीदाबाद के शरन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. वह यूपी के फैजाबाद जिले के खनटासा थाने के धौराहरा गांव निवासी स्वर्गीय रामकरण […]
भभुआ (कैमूर) : पुलिस ने जिले के चांद थानांतर्गत एक गांव की रहनेवाली 10वीं की छात्रा के सोशल मीडिया फेसबुक आइडी पर अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड करनेवाले युवक को हरियाणा के फरीदाबाद के शरन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.
वह यूपी के फैजाबाद जिले के खनटासा थाने के धौराहरा गांव निवासी स्वर्गीय रामकरण गोस्वामी का बेटा मुकेश गोस्वामी बताया जाता है. एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि विगत तीन सितंबर को पीड़िता के चाचा ने इस संबंध में चांद थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने कहा था कि इससे उसकी भतीजी पुलिस ने मामले की जांच की, तो पता चला कि जिस छात्रा को उसके फेसबुक आइडी को हैक कर परेशान किया जा रहा है वह दिल्ली और आसपास की जगह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










