ePaper

मनरेगा में फेस हाजिरी शुरू, दलालों व बिचौलियों की बढ़ी बेचैनी

Updated at : 07 Mar 2026 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा में फेस हाजिरी शुरू, दलालों व बिचौलियों की बढ़ी बेचैनी

कार्यस्थल से 10 मीटर की परिधि में ही खुलेगा एमआर, होगी फोटोग्राफी

विज्ञापन

# कार्यस्थल से 10 मीटर की परिधि में ही खुलेगा एमआर, होगी फोटोग्राफी मोहनिया सदर. विगत दो मार्च से जिले के विभिन्न प्रखंडों में मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों की फेस हाजिरी शुरु हो गयी है, इसके साथ ही मनरेगा में लंबे समय से काबिज दलालों व बिचौलियों की बेचैनी भी बढ़ गयी है. मनरेगा में गड़बड़ी कर मोटी रकम कमाने वालों में हायतौबा मचा हुआ है. प्रखंड के शहबाजपुर व अकोढ़ी पंचायत में फेस हाजिरी शुरू हो गयी है, इसमें खास बात यह है कि जिस योजना स्थल पर पीआरएस द्वारा जीयो टैग किया गया होगा, उस कार्य स्थल के दस मीटर की परिधि में ही एमआर खुलेगा, जिससे कार्य स्थल पर उपस्थित मजदूरों के चेहरे का फोटो नाम के साथ मास्टर रोल पर अपलोड किया जा रहा है, वहीं यदि जीयो टैग वाले स्थान से दस मीटर के एरिया से बाहर मजदूरों का फेस हाजिरी दर्ज करने का कोशिश की जाती है तो आनलाइन एमआर खुलेगा ही नहीं, जिसका जीवंत उदाहरण वर्तमान में शहबाजपुर में मुन्ना सिंह के खेत से सीताराम चौबे के खेत तक किये जा रहे बाहा सफाई कार्य जिसका वर्क कोड संख्या 0549009019/आइसी/ 20646197 में देखा जा सकता है कि इसके मास्टर रोल संख्या 9451 में भले ही 10 मजदूरों का नाम अंकित किया गया है, लेकिन उपस्थिति उन्हीं छह मजदूरों की दर्ज की गयी है, जिनका फेस हाजिरी किया गया है. इस फेस हाजिरी के तहत उन मजदूरों के चेहरे के नीचे नाम भी स्पष्ट रूप से साइट पर अपलोड है, जिन चार मजदूरों का मास्टर रोल पर फोटो अपलोड नहीं है, उनके नाम के सामने एमआर पर अनुपस्थित लिखा गया है. इस तरह इस नयी व्यवस्था के लागू हो जाने से मनरेगा में गड़बड़ी करना मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन