ePaper

बाइक में साड़ी फंसने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 07 Mar 2026 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक में साड़ी फंसने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

इलाज के दौरान वाराणसी में तोड़ा दम, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम

विज्ञापन

= इलाज के दौरान वाराणसी में तोड़ा दम, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम भभुआ सदर. भभुआ-चैनपुर सड़क पर केवां गांव के समीप मोटरसाइकिल में साड़ी के फंसने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान शनिवार सुबह वाराणसी में दम तोड़ दिया. मृत महिला चैनपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी रामा शंकर राम की 38 वर्षीय पत्नी संगीता देवी बतायी जाती है. मृत घोषित किये जाने के बाद महिला के शव को शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया. यहां पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के दौरान उपस्थित परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को महिला अपने भाई संतोष राम के साथ बाइक से डॉक्टर को दिखाने भभुआ आयी थी. शुक्रवार को दिन के 11 बजे वह दवा लेकर भाई के साथ बाइक से वापस गांव शेरपुर लौट रही थी. इसी बीच केवां गांव के समीप तेज रफ्तार में जा रहे बाइक के पहिये में महिला की साड़ी फंस गयी और साड़ी फंसते ही महिला एकदम से सड़क पर सिर के बल आ गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे घटना के बाद उधर से गुजर रहे हिंदूवादी नेता उत्तम पटेल ने इलाज के लिए तत्काल अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की स्थिति अत्यधिक गंभीर होने पर इमरजेंसी के डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था. इसके बाद परिजन घायल व अचेत अवस्था में महिला को इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर लेकर गये, जहां इलाज के क्रम में महिला ने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन