जमीन पर कब्जे को लेकर चले लाठी-डंडे, किशोरी सहित तीन घायल

डुमरी गांव में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर
डुमरी गांव में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर भभुआ सदर. दुर्गावती थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में जमीन पर अवैध रूप से कब्जे को लेकर शनिवार सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गये. इस दौरान जमकर चले लाठी-डंडों से एक किशोरी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मारपीट की यह घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे की बतायी जाती है. घायलों में डुमरी गांव निवासी राम बच्चन राम के पुत्र सोनू कुमार, उनकी पुत्री अनिशा कुमारी और राजेंद्र राम के पुत्र मनोज कुमार शामिल बताये गये हैं. घटना के बाद तीनों घायलों को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर घायल अनिशा कुमारी ने बताया है कि गांव की ही एक जमीन को उन लोगों द्वारा खरीदा गया था, लेकिन गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग उस जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं. इसी बात को लेकर शुक्रवार शाम में उन लोगों ने गाली-गलौज किया था. शनिवार सुबह जब वे लोग घर से बाहर निकले, तो आरोपित गांव के ही फुलेंद्र राम, किशन कुमार, रीमा देवी, सुरेंद्र राम, सिकंदर कुमार, रेखा कुमारी, कंचन कुमारी और अंजनी कुमारी आदि ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद सभी लोग दुर्गावती थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया. फिलहाल सभी का अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




