ePaper

भभुआ में मोटर चोरी के आरोप में युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 22 Jul 2019 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
भभुआ में मोटर चोरी के आरोप में युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

भभुआ सदर (कैमूर) : शनिवार की शाम भभुआ थाने के मोकरी गांव में दबंगों ने एक युवक को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा व उसके प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल डाल दिया. इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पीड़ित मोकरी गांव के ललन गोड़ का बेटा बेचू गोंड है. भभुआ सदर अस्पताल […]

विज्ञापन
भभुआ सदर (कैमूर) : शनिवार की शाम भभुआ थाने के मोकरी गांव में दबंगों ने एक युवक को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा व उसके प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल डाल दिया. इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पीड़ित मोकरी गांव के ललन गोड़ का बेटा बेचू गोंड है.
भभुआ सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पीड़ित के पिता ने मोकरी गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में गांव के सरपंच सोनू सिंह समेत नारद सिंह, मुन्ना सिंह, दीपू सिंह, कुणाल सिंह, पुतुल सिंह व कोमल सिंह समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी में कहा है कि उनका बेटा बेचू गोंड़ तोड़ी निवासी उनके बहनोई नेहरू गोंड़ से बिजली का मोटर मांग कर खेत का पटवन कर रहा था. तभी उक्त आरोपित आये और बोले कि वह मोटर उनका है और पिछले साल इसे चुरा लिया गया था.
इसी बात को लेकर उन लोगों द्वारा शनिवार की दोपहर उनके बेटे को बुलाया गया और फिर उसे पुतुल सिंह के बैठका में बांध कर मोटर चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई की. इस दौरान जब वह और उनकी पत्नी बेटे को बचाने गये, तो उन्हें भी धक्का देकर भगा दिया गया. पिटाई के बाद उनके बेटे प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल डाल दिया गया और गालियां देते हुए सभी को इस गांव से निकालने की धमकी दी गयी.
बोले अधिकारी
मोटर चोरी के आरोप में पेट्रोल डाल पिटाई करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मेडिकल रिपोर्ट मंगायी जा रही है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
दिलनवाज अहमद, एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन