Kaimur News: प्रेमिका ने बात करने से किया इंकार, युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Published by : Suryakant Kumar Updated At : 25 May 2026 3:11 PM

विज्ञापन

युवक को अस्पताल ले जाते लोग

Kaimur News: कैमूर से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है. जहां शादीशुदा एक युवक ने प्रेमिका के द्वारा सम्बंध रखने से इंकार करने और पत्नी व बच्चों के भारी विरोध पर खुद पर छुरे से हमला कर दिया. घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सनकी युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

Kaimur News(अमित कुमार सिन्हा): भभुआ शहर में प्रेम-सम्बंध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां शादीशुदा एक युवक ने प्रेमिका के द्वारा सम्बंध रखने से इंकार करने और पत्नी व बच्चों के भारी विरोध पर खुद पर छुरे से हमला कर दिया. घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सनकी युवक की इलाज के लिये वाराणसी ले जाने के दौरान मौत हो गयी. मृत युवक शहर के वार्ड संख्या 18 निवासी स्व अजीज राईन का बेटा सगीर राईन बताया जाता है. युवक के द्वारा खुद पर छुरा चलाये जाने की घटना सोमवार सुबह की बतायी जाती है.

मृतक की पत्नी ने क्या कहा ?

घटना की जानकारी देते हुए युवक की पत्नी रोजी उर्फ अनवरी परवीन ने बताया है कि वह आरा की रहने वाली है और उसकी शादी भभुआ शहर के वार्ड संख्या 18 निवासी सगीर राईन से हुई है. शादी के बाद से ही वह उसे प्रताड़ित करता था और उसका शहर स्थित चकबंदी रोड स्थित एक महिला से काफी दिनों से संबंध है जिसका विरोध करने पर अक्सर वह उसके साथ मारपीट करता था.

प्रेमिका ने बात करने से किया इंकार , युवक ने उठाया खौफनाक कदम

रविवार की देर रात इसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी. इधर उसकी प्रेमिका ने भी युवक से बात करने से इनकार कर दिया था. इसी बात को लेकर तनाव में आया युवक सोमवार सुबह घर में रखा छुरा लेकर खुद पर ही हमला करने लगा और पैर, दोनों हाथ गर्दन व चेहरे पर छुरे चलाये जाने से वह बुरी तरह से घायल हो गया.युवक को लहूलुहान हालत में परिजनों और मोहल्लेवासियों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया.

इलाज के दौरान हुई मौत

जहां उसकी हालत चिंताजनक देख इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अभिलाष चंद्रा ने युवक को बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजन गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिये वाराणसी लेकर गये जहां ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिये भर्ती कराये जाने के थोड़ी देर बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया.

Also Read: हसपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन