डीएम व एसपी ने सारथी रथ को किया रवाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2019 8:24 AM
विज्ञापन
भभुआ : गुरुवार को जिले में मनाये जाने वाले परिवार नियोजन पखवारे को लेकर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी व एसपी दिलनवाज अहमद ने परिवार नियोजन सारथी रथ को रवाना किया . यह रथ जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में जाकर लोगों को परिवार नियोजन कराने के लिए जागरूक करेगा. परिवार नियोजन पखवारा में निबंधित […]
विज्ञापन
भभुआ : गुरुवार को जिले में मनाये जाने वाले परिवार नियोजन पखवारे को लेकर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी व एसपी दिलनवाज अहमद ने परिवार नियोजन सारथी रथ को रवाना किया . यह रथ जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में जाकर लोगों को परिवार नियोजन कराने के लिए जागरूक करेगा.
परिवार नियोजन पखवारा में निबंधित किये गये कुल 1065 महिला व पुरुषों के निबंधन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. परिवार नियोजन कार्यक्रमों के तहत यह रथ भभुआ प्रखंड के ग्रामीण इलाकों के लिए रवाना किया गया. शुक्रवार को रथ मोहनियां प्रखंड का भ्रमण करेगा.
यह रथ जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 जुलाई तक चलाये जाने वाले परिवार नियोजन अभियान को लेकर सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा. जानकारी के अनुसार इस परिवार नियोजन पखवारा में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर निबंधित किये गये 935 महिला तथा 135 पुरूषों का नसबंदी किया जायेगा. परिवार नियोजन कराने वाले लाभुकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला बंध्याकरण पर दो हजार रूपये तथा पुरूष बांध्याकरण पर तीन हजार रूपये सहायता राशि दी जायेगी.
जिले में 24 जुलाई तक मनाया जायेगा परिवार नियोजन पखवारा
सभी प्रखंडों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा रथ
1065 निबंधित महिला व पुरुषों का रखा गया है लक्ष्य
कहां-कहां लगाया जायेगा शिविर
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बांध्याकरण शिविर का आयोजन सोमवार को सदस अस्पताल भभुआ सहित स्वास्थ्य केंद्र नुआंव, दुर्गावती, रामपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भभुआ तथा भगवानपुर में लगाया जायेगा. मंगलवार को यह शिविर सदर अस्पताल भभुआ सहित मोहनिया, रामगढ़, अधौरा, चांद तथा चैनपुर सरकारी अस्पताल में लगाया जायेगा. बुधवार को शिविर का आयोजन सदर अस्पताल भभुआ सहित कुदरा अस्पताल में लगाया जायेगा.
गुरुवार को यह शिविर सदर अस्पताल भभुआ सहित मोहनिया, नुआंव, रामपुर, प्रा. स्वा. केंद्र भभुआ, भगवानपुर तथा दुर्गावती अस्पताल पर लगाया जायेगा. शुक्रवार को शिविर का आयोजन भभुआ सदर अस्पताल सहित अधौरा तथा चैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया जायेगा. जबकि शनिवार को शिविर का आयोजन भभुआ सदर अस्पताल सहित रामगढ़, चांद तथा कुदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा.
सदर अस्पताल में लगाया गया जागरूकता कैंप
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 जुलाई से मनाये जा रहे परिवार नियोजन पखवारा को लेकर सदर अस्पताल परिसर में जागरूकता कैंप लगाया गया. इस दौरान वहां महिलाओं एवं पुरुषों को परिवार नियोजन एवं बंध्याकरण व नसबंदी के संबंध में जानकारी दी गयी. उक्त जागरूकता कैंप में महिलाओं एवं पुरुषों को सरकार के तरफ से दिये जानेवाले प्रोत्साहन राशि के बाबत भी बताया गया.
परिवार नियोजन कराने पर जहां दो हजार वहीं पुरुषों को तीन हजार रुपये दिये जाने की जानकारी दी गयी. साथ ही उत्प्रेरक को 400 एवं 300 रुपये देने के विषय में भी बताया गया. जागरूकता कैंप का उदघाटन सिविल सर्जन अरुण कुमार तिवारी, डीएस डॉ विनोद कुमार, डीपीएम धनंजय शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










