विद्युत विभाग ही कर रहा बिजली का दुरुपयोग!
Updated at : 04 Apr 2019 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

भभुआ : जिले में आम उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का दुरुपयोग तो किया ही जाता है. आम उपभोक्ताओं द्वारा दिन के उजाले में ही बल्ब को जलते हुए छोड़ दिया जाता है. इससे विद्युत ऊर्जा की क्षति होती है, लेकिन इस मामले में बिजली विभाग भी पीछे नहीं है. भभुआ विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय के परिसर […]
विज्ञापन
भभुआ : जिले में आम उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का दुरुपयोग तो किया ही जाता है. आम उपभोक्ताओं द्वारा दिन के उजाले में ही बल्ब को जलते हुए छोड़ दिया जाता है.
इससे विद्युत ऊर्जा की क्षति होती है, लेकिन इस मामले में बिजली विभाग भी पीछे नहीं है. भभुआ विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय के परिसर में दिन के उजाले में ही पोल पर एलईडी बल्ब जलता रहता है. ऐसा मामला कई दिनों से देखा जा रहा है. इसे देख कर क्या कहा जा सकता है.
बुधवार को बिजली विभाग के कार्यालय में किसी न किसी कार्य के लिए आये उपभोक्ताओं ने कार्यालय के परिसर में दिन में जलते हुए बल्ब के लाइट को देख कर अपने में बातें कर रहे थे. वे लोग अपने में चर्चा कर रहे थे. इस संबंध में पूछे जाने पर शहर एसडीओ रंजन कुमार ने बताया कि परिसर में दिन के उजाले में जो एलईडी बल्ब जल रहा है. उसका स्वीच खराब हो गया है. उसे जल्द ही बदला जायेगा, ताकि बिजली का दुरुपयोग नहीं हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




