बांध का कार्य कर रहे मजदूरों का कुदाल जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2018 4:49 AM
भभुआ : कैमूर वन प्रमंडल के एरिया में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कराये जा रहे बांध मरम्मत के कार्य में मजदूरों का फावड़ा, कुदाल, टोकरी आदि वन विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा अधौरा प्रखंड के सड़की गांव के पास चेक डैम की मरम्मत करायी जा रही […]
भभुआ : कैमूर वन प्रमंडल के एरिया में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कराये जा रहे बांध मरम्मत के कार्य में मजदूरों का फावड़ा, कुदाल, टोकरी आदि वन विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा अधौरा प्रखंड के सड़की गांव के पास चेक डैम की मरम्मत करायी जा रही थी. इसमें विभाग द्वारा वन प्रक्षेत्र से बांध की मरम्मत को लेकर लोकल सामग्री जैसे पत्थर व मोरम आदि का खनन कर बगैर वन विभाग के अनुमति के उठवाया जा रहा था.
इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग द्वारा कार्य कर रहे मजदूरों का कुदाल आदि जब्त कर लिया गया. हालांकि मिली जानकारी के अनुसार, डीएम के हस्तक्षेप के बाद वन विभाग द्वारा जब्त किये गये कुदाल आदि वापस कर दिये गये हैं. इस मामले में डीएम ने भूमि संरक्षण विभाग के सहायक निदेशक शष्य कैमूर को जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्य को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










