अब इओयू करेगी सवा छह करोड़ के स्वास्थ्य घोटाले का अनुसंधान
भभुआ कार्यालय : 2008 से 2011 के बीच स्वास्थ्य विभाग में एनआरएचएम के तहत चलनेवाली जननी बाल सुरक्षा व बंध्याकरण योजना में किये गये सवा छह करोड़ रुपये के घोटाले का अनुसंधान अब आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) करेगी. 2011 में तत्कालीन सिविल सर्जन रासबिहारी सिंह द्वारा उक्त घोटाले को लेकर भभुआ थाने में दर्ज करायी […]
भभुआ कार्यालय : 2008 से 2011 के बीच स्वास्थ्य विभाग में एनआरएचएम के तहत चलनेवाली जननी बाल सुरक्षा व बंध्याकरण योजना में किये गये सवा छह करोड़ रुपये के घोटाले का अनुसंधान अब आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) करेगी. 2011 में तत्कालीन सिविल सर्जन रासबिहारी सिंह द्वारा उक्त घोटाले को लेकर भभुआ थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी 533/11 का अनुसंधान अब आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किये जाने का आदेश गृह विभाग ने जारी किया है.
इस पर इओयू के एसपी ने इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन को केस का प्रभार लेने का आदेश जारी किया है. बुधवार को भभुआ पहुंचे इओयू के इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने केस के अनुसंधानकर्ता एसडीपीओ अजय प्रसाद से केस का प्रभार ले लिया. अब इस केस का अनुसंधान इओयू के पुलिस पदाधिकारी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










