कैमूर : झोंपड़ी में लगी आग, सो रही बच्ची जिंदा जली
रामगढ़ (कैमूर) : रामगढ़ थाना क्षेत्र की बालपुर महादलित बस्ती में लक्ष्मण मुसहर की झोंपड़ी में आग लग गयी और उस झोंपड़ी में सो रही पांच वर्षीया घोपवा कुमारी नामक लड़की जिंदा जल गयी. इसके अलावा लक्ष्मण मुसहर की झोंपड़ी व उसमें रखा सामान भी जल कर राख हो गया. घोपवा कुमारी लक्ष्मण की तीन […]
रामगढ़ (कैमूर) : रामगढ़ थाना क्षेत्र की बालपुर महादलित बस्ती में लक्ष्मण मुसहर की झोंपड़ी में आग लग गयी और उस झोंपड़ी में सो रही पांच वर्षीया घोपवा कुमारी नामक लड़की जिंदा जल गयी. इसके अलावा लक्ष्मण मुसहर की झोंपड़ी व उसमें रखा सामान भी जल कर राख हो गया.
घोपवा कुमारी लक्ष्मण की तीन बेटियों में सबसे छोटी बेटी थी. खास बात यह कि आगामी 29 जून को लक्ष्मण मुसहर की बड़ी बेटी पूजा की शादी होनेवाली थी और इससे पहले उक्त घटना में लक्ष्मण की मासूम बेटी के साथ-साथ बड़ी बेटी के शादी का सामान भी जल कर खाक हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










