मरम्मत करने में छप्पर से गिरे अधेड़, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : रविवार की दोपहर तीन बजे सोनहन थाने के पचगावां गांव में छप्पर की मरम्मत में लगा एक अधेड़ छप्पर से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के तत्काल बाद परिजन इलाज के लिए घायल को सदर अस्पताल लेकर आये, जहां उसकी गंभीर स्थिति पर उसे वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : रविवार की दोपहर तीन बजे सोनहन थाने के पचगावां गांव में छप्पर की मरम्मत में लगा एक अधेड़ छप्पर से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के तत्काल बाद परिजन इलाज के लिए घायल को सदर अस्पताल लेकर आये, जहां उसकी गंभीर स्थिति पर उसे वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया. खपरैल के छप्पर से गिरा अधेड़ पचगावां निवासी रामजनम राम के बेटे कवाली राम बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, रविवार को कवाली राम अपने जर्जर खपरैल के छप्पर को ठीक कर रहा था. इसी दौरान वह असावधानी में एकाएक नीचे आ गिरे. नीचे गिरने से अधेड़ के जांघ की हड्डी टूट गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन