आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी को देख किया विरोध, तो प्रेमी ने पति को धुना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विरोध पर प्रेमी ने घरवालों के साथ मिल प्रेमिका के घरवालों को भी पीटा भभुआ सदर : सोमवार को भभुआ थाना क्षेत्र के डुमरैठ गांव में अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने जब इसका विरोध किया, तो पकड़ी गयी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल पति को धुनाई कर […]
विज्ञापन
विरोध पर प्रेमी ने घरवालों के साथ मिल प्रेमिका के घरवालों को भी पीटा
भभुआ सदर : सोमवार को भभुआ थाना क्षेत्र के डुमरैठ गांव में अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने जब इसका विरोध किया, तो पकड़ी गयी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल पति को धुनाई कर दी. इतना ही नहीं इस दौरान दोनों घर के लोग जुटे, तो कहासुनी के बाद प्रेमी और उसके घरवालों ने मिल कर प्रेमिका के पति और उसके घरवालों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
मारपीट की इस घटना में डुमरैठ गांव निवासी रंगी खरवार के बेटे सुरेश खरवार व उनके बेटे रामचंद्र खरवार व पत्नी गीता देवी और पति मनोज खरवार घायल बताये जाते हैं. इस मामले में डुममरैठ के मनोज खरवार द्वारा अपनी पत्नी सुनीता देवी, प्रेमी राजू खरवार व पत्नी सरोज देवी और उसके पिता राजेंद्र खरवार के खिलाफ भभुआ थाने में प्राथमिकी का आवेदन दिया गया है.
आवेदन में उसने बताया है कि उसकी पत्नी का गांव के ही राजू खरवार के साथ अनैतिक संबंध है. बीती रात जब वह एक शादी समारोह से वापस घर लौटा, तो उसके कमरे में उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद वह और उसके परिजन प्रेमी राजू खरवार के घर शिकायत करने पहुंचे, तो वहां पहुंची पत्नी ने प्रेमी और उसके घरवालों को उसकाते हुए अपने ही पति, ससुर सहित जेठ जेठानी को पिटवा दिया. पिटाई से सभी घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










