शहर के पटेल चौक के पास कपड़े की दुकान में तोड़फोड़, मांगी रंगदारी भी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद भभुआ सदर : शहर के पटेल चौक पर बुधवार की दोपहर कुछ बदमाशों ने ओम फैशन नामक एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में घुस कर 50 हजार रंगदारी की मांग करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की. बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ मचाये जाने से दुकान के काउंटर […]
विज्ञापन
पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
भभुआ सदर : शहर के पटेल चौक पर बुधवार की दोपहर कुछ बदमाशों ने ओम फैशन नामक एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में घुस कर 50 हजार रंगदारी की मांग करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की. बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ मचाये जाने से दुकान के काउंटर पर लगा शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. इसके बाद सभी बदमाश दुकानदार को रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले. हालांकि, बदमाशों द्वारा दुकान में तोड़फोड़ व रंगदारी मांगे जाने की घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. घटना से दहशत में आये दुकानदार ने इसकी सूचना भभुआ थाने में देते हुए जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगायी है. वहीं घटना की सूचना पर सब इंस्पेक्टर ओपी सिंह के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और मामले की जांच शुरू कर दी गयी.
इस मामले में ओम फैशन के मालिक सह दुकानदार विनीत कुमार ने भभुआ थाने में पहुंच कर कार्रवाई का आवेदन देते हुए पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने दुकान में बैठा हुआ था, तभी दुकान में चार युवक आये और रंगदारी में 50 हजार रुपये की मांग करने लगे. उसने जब रंगदारी देने का विरोध किया तो सभी उग्र होकर उसके दुकान में तोड़फोड़ करने लगे. इस दौरान उनलोगों द्वारा काउंटर पर लगे शीशे को भी तोड़ दिया गया. इसके बाद सभी बदमाश उसे धमकी देते हुए दुकान से भाग निकले. इस मामले में पीड़ित दुकानदार के आवेदन पर पुलिस देर शाम तक कार्रवाई में जुटी हुई थी और रंगदारी की खातिर दुकान में तोड़फोड़ व धमकी देने वाले बदमाशों की खोज में जुटी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










