बैरी में चूड़ा मशीन में फंसा महिला का हाथ, घायल

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : बुधवार की सुबह घर पर लगी चूड़ा मशीन में हाथ फंसने के चलते एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया. जानकारी के अनुसार चांद थानाक्षेत्र के बैरी गांव में बुधवार की सुबह ठाकुर साह की पत्नी संगीता […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : बुधवार की सुबह घर पर लगी चूड़ा मशीन में हाथ फंसने के चलते एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया. जानकारी के अनुसार चांद थानाक्षेत्र के बैरी गांव में बुधवार की सुबह ठाकुर साह की पत्नी संगीता देवी अपने घर में झाड़ू लगा रही थी. इसी दौरान घर में चूड़ा कूटने के लिए लगायी गयी मशीन में महिला का हाथ झाड़ू समेत जा फंसा. मशीन में हाथ फंसने के बाद महिला के चीख पर घर के लोग दौड़े आये और महिला को जख्मी हालत में मशीन से निकालते हुए उसे इलाज के लिए चांद पीएचसी से सदर अस्पताल लेकर आये, जहां महिला की मरहमपट्टी डॉक्टर अभिलाष चंद्रा ने करते हुए उसका इलाज शुरू किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन