अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ : कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर अलाव की मुकम्मल व्यवस्था नहीं किये जाने से लोगों में नाराजगी है. बाजारवासी ठंड से निजात पाने के लिए खुद जुगाड़ में लगे हैं व दुर्गा चौक के आसपास के पेड़ों की सूखी टहनियों को इकट्ठा कर रहे हैं. गौरतलब है कि 10 दिनों […]
विज्ञापन
रामगढ़ : कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर अलाव की मुकम्मल व्यवस्था नहीं किये जाने से लोगों में नाराजगी है. बाजारवासी ठंड से निजात पाने के लिए खुद जुगाड़ में लगे हैं व दुर्गा चौक के आसपास के पेड़ों की सूखी टहनियों को इकट्ठा कर रहे हैं.
गौरतलब है कि 10 दिनों से पड़ रही कड़ाके ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. लोगों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर अलाव जलाने की सिर्फ खानापूर्ति की गयी है. बाजारों में समुचित तौर पर अलाव का प्रबंध नहीं किया जा सका है, जिससे आने जाने वाले राहगीरों व बाजारवासियों की परेशानी बढ़ गयी है.
कई बार अधिकारियों से कहने के बावजूद अब तक अलाव का प्रबंध नहीं किया जा सका है. रामगढ़ प्रखंड में ठंड से अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अपने स्तर से कोई पहल नहीं की जा सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










