बिना परमिशन मुख्यालय छोड़ने पर होंगे निलंबित

Updated:
विज्ञापन

विशेष परिस्थितियों में ही जिलाधिकारी के आदेश पर मिलेगी छुट्टी मुख्यमंत्री की विकास यात्रा को देखते हुए लिया गया निर्णय भभुआ नगर : सरकार के अवर सचिव (सामान्य प्रशासन) के निर्देश के आलोक में विधानमंडलीय सत्र और जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास यात्रा को देखते हुए सभी तकनीकी व गैर-तकनीकी विभागों के […]

विज्ञापन
विशेष परिस्थितियों में ही जिलाधिकारी के आदेश पर मिलेगी छुट्टी
मुख्यमंत्री की विकास यात्रा को देखते हुए लिया गया निर्णय
भभुआ नगर : सरकार के अवर सचिव (सामान्य प्रशासन) के निर्देश के आलोक में विधानमंडलीय सत्र और जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास यात्रा को देखते हुए सभी तकनीकी व गैर-तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है.
यह जानकारी बुधवार को डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने देते हुए बताया कि सभी पदाधिकारी और कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि विधानसभा के सत्र एवं मुख्यमंत्री के विकास यात्रा के मद्देनजर कोई भी अपने विभागीय मुख्यालय से बाहर किसी भी परिस्थिति में न जाये, जो आवेदन पूर्व में छुट्टी के लिए पदाधिकारी व कर्मी दिये हैं, उनको किसी प्रकार का अवकाश न दिया जाये. अगर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई संशोधन होने की स्थिति में आवश्यकतानुसार आवेदन को पुनरीक्षित किया जाये. इस बीच किसी प्रकार के अवकाश संबंधी आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव में लागू कर दिया गया है. बिना किसी विशेष परिस्थिति के जिला या प्रखंड मुख्यालय से अगर कोई भी अधिकारी या कर्मी गायब पाये जायेंगे, तो उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जायेगी.
डीएम ने कहा कि अगर कोई इस आदेश की अवहेलना करते हुए अपने मुख्यालय से गायब रहा, तो उसके विरुद्ध निलंबन सहित कई सख्त कार्रवाई की जायेगी. विशेष परिस्थिति में ही डीएम के परमिशन पर छुट्टी मान्य होगी. डीएम ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान किस मुद्दे पर चर्चा होगी और उसके लिए क्या मांग शासन कर देगा व मुख्यमंत्री के विकास यात्रा के दौरान वे किस विषय पर प्रश्न कर देंगे, कोई नहीं जानता है. इसलिए सभी पदाधिकारी व कर्मी को विभाग में मौजूद रहना जरूरी है. इस संबंध में सभी अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन