विशेष अभियान में जोड़े गये 4649 नये मतदाता, 4482 वोटर कार्ड रद्द
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ नगर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2018 की अहर्ता तिथि के आधार पर जिले में चलाये गये निर्वाचक सूची का विशेष संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल 4649 नये मतदाताओं का नाम निर्वाचक सूची में दर्ज किया गया है. वहीं, 4482 पुराने वोटरों के कार्डों का […]
विज्ञापन
भभुआ नगर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2018 की अहर्ता तिथि के आधार पर जिले में चलाये गये निर्वाचक सूची का विशेष संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल 4649 नये मतदाताओं का नाम निर्वाचक सूची में दर्ज किया गया है. वहीं, 4482 पुराने वोटरों के कार्डों का सत्यापन के पश्चात निर्वाचक सूची से नाम हटा दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, 203 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 887 नये वोटरों को जोड़ा गया है. वहीं, 1223 कार्ड रद्द किये गये हैं. जबकि 586 कार्डों का संशोधन हुआ है. 204 मोहनिया विधानसभा में 1574 नये वोटर जोड़े गये हैं. 1032 कार्ड रद्द हुए हैं, तो 4729 कार्डों में सुधार किया गया है. 205 भभुआ विधानसभा में 1018 नये वोटर बने. 1063 कार्ड डिलीट हुए, तो 5756 वोटर कार्ड में संशोधन किया गया. 206 चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में 1170 नये मतदाता बने. 7056 कार्ड को रद्द किया गया. इस तरह जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत 4649 नये मतदाता जोड़े गये, 4482 वोटर कार्ड निरस्त किये गये हैं.
सोशल मीडिया पर उपचुनाव को लेकर छिड़ी बहस : विधायक आनंद भूषण पांडेय की लंबी बीमारी के बाद हुए निधन के बाद छह माह के अंदर भभुआ विधानसभा की सीट पर उपचुनाव होगा.
शहर के चौक चौराहों से लेकर सोशल मीडिया पर भी इन दिनों इस सीट पर होनेवाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ चुकी है. सीट के दावेदार में पहला नाम दिवंगत विधायक आनंद भूषण पांडेय की पत्नी रिंकी रानी पांडेय का नाम आ रहा है. सोशल मीडिया पर भी भाजपा कार्यकर्ता इनके समर्थन में आ चुके हैं. वहीं, राजनीतिक व सामाजिक लोग भी इसका समर्थन कर रहे हैं. इसके अलावे जदयू के जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद सिंह व भाजपा के हेमंत चौबे, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद सहित कई दिग्गज इस चुनाव में अपना दावं आजमाने के लिए तैयार हैं. पार्टी आलाकमान का निर्देश प्राप्त होने के बाद ही सभी संशयों पर से पर्दा उठेगा.
1018 नये वोटर उपचुनाव में करेंगे मताधिकार
भभुआ विधानसभा उपचुनाव की डेट निर्धारित होनेवाली है. इस क्षेत्र से सीटिंग एमएलए आनंदभूषण पांडेय के असामायिक निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव होनेवाला है. भभुआ विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 50 हजार 392 व 1018 नये वोटर भी अपने मताधिकार का प्रयोग इस बार करेंगे. जिला निर्वाचन विभाग भी उपचुनाव की रणनीति बनाने में जुट गया है. भारत निर्वाचन आयोग से दिशा निर्देश प्राप्त होते ही उपचुनाव कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










