लाखों का सामान जल कर राख
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं बरात में छोड़े जा रहे पटाखों से आग की जतायी जा रही आशंका आधी रात को लगी आग को बुझाने के लिए दमकल को करनी पड़ी भारी मशक्कत भभुआ सदर : रविवार की मध्य रात शहर के पश्चिम बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में रहस्यमय ढंग से लगी […]
विज्ञापन
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं बरात में छोड़े जा रहे पटाखों से आग की जतायी जा रही आशंका
आधी रात को लगी आग को बुझाने के लिए दमकल को करनी पड़ी भारी मशक्कत
भभुआ सदर : रविवार की मध्य रात शहर के पश्चिम बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में रहस्यमय ढंग से लगी भयंकर आग से लगभग 15 लाख के कपड़े जल कर राख हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात एक बजे लगी आग इतनी भयंकर थी कि अगर दमकल नहीं पहुंचती तो अगल-बगल भी स्थित कपड़े की दुकानों व मकानों तक फैल सकती थी और बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था.
शहर के पश्चिम बाजार वार्ड 14 में सुभाष प्रसाद की जय मां विंध्यवासिनी नामक रेडिमेड व क्लॉथ की दुकान हैं. रविवार रात 10 बजे सुभाष दुकान बंद कर वार्ड 16 स्थित घर चले गये थे. रात एक बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके दुकान में भीषण आग लगी हुई है. सुभाष देर रात ही समीप स्थित दुकान पर दौड़ते भागते पहुंचे. लेकिन, तब तक आग विकराल रूप ले चुका था. जुटे लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया. लेकिन, प्रचंड आग के आगे लोगों का प्रयास नाकाफी था. अंतत: रात डेढ़ बजे दमकल विभाग को फोन किया गया.
सूचना पर लगभग एक घंटे बाद छोटी दमकल गाड़ी मौके पर आग बुझाने पहुंची. लेकिन, उक्त दमकल भी आग बुझाने में सफल नहीं हो सका.
मोहनिया से पहुंचे दमकल, तब आग पर पाया गया काबू: दमकल विभाग की आग बुझाने वाली छोटी मशीन से जब दुकान में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तो रात को ही मोहनिया से बड़ा दमकल को आग बुझाने के लिए मंगाया गया. अंतत: रात डेढ़ बजे मोहनिया से बड़ा दमकल पहुंचा तब जाकर दुकान में लगे आग पर काबू पाया जा सका. लोगों का कहना था कि अगर बड़ी दमकल नहीं पहुंचती तो आग अगल-बगल स्थित कपड़ा दुकानों व मकानों तक पहुंच सकती थी.
आग लगने के कारणों पर बना सस्पेंस
पश्चिम बाजार स्थित कपड़े की दुकान में लगे आग केकारणों पर सस्पेंस बना हुआ है. दुकान मालिक के अनुसार दुकान में बिजली के कनेक्शन नहीं लिए गये थे. जेनेरेटर का कनेक्शन है. लेकिन, रात 10 बजे वह भी बंद हो चुका था. दुकानदार व आसपास के लोगों की माने तो रात उक्त सड़क से एक बरात गुजरी थी. इस दौरान लोग काफी पटाखे छोड़ रहे थे. इन्हीं पटाखों की चिनगारी दुकान में चली गयी होगी, जो आग लगने का कारण हो सकती है. हालांकि, इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह का कहना था कि दुकान में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
दुकान में ईद को लेकर लाये गये थे काफी कपड़े
रविवार की रात भीषण आग में जल कर स्वाहा हुए लाखों के कपड़े के संबंध में दुकानदार सुभाष प्रसाद ने बताया कि दुकान में ईद को लेकर लाखों रुपये के कपड़े बाहर से मंगाये गये थे. शनिवार को ही चार गठ्ठर कपड़ा बाहर से आकर दुकान के भूतल में रखा हुआ था. जब आग लगी तो प्रथम तल पर स्थित दुकान सहित भूतल में रखे हुए सारे कपड़े जल कर राख हो गये. दुकान में लगी आग इतनी विकराल थी कि दुकान में रखे कपड़े व सामान तो जल कर राख हुए ही दीवारों पर लगा प्लास्टर व ऊपर जाने की सीढ़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










