बस की छत पर बैठे बराती हुए घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हादसा. मुठानी में ट्रक-बस की टक्कर में घायल एक दर्जन लोगों को किया गया रेफर मोहनिया शहर : एनएच दो पर मुठानी गांव के समीप शनिवार की देर शाम बस व ट्रक की टक्कर में 40 लोग घायल हो गये थे, जिसमें 10 लोगों को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के […]
विज्ञापन
हादसा. मुठानी में ट्रक-बस की टक्कर में घायल एक दर्जन लोगों को किया गया रेफर
मोहनिया शहर : एनएच दो पर मुठानी गांव के समीप शनिवार की देर शाम बस व ट्रक की टक्कर में 40 लोग घायल हो गये थे, जिसमें 10 लोगों को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया. सूचना पर मोहनिया एसडीओ शिवकुमार राउत व डीएसपी मनोज राम, सीओ राकेश कुमार सहित थानाध्यक्ष मनोज कुमार अस्पताल पहुंच गये. एसडीओ की देखरेख में अस्पताल में सभी घायलों का इलाज हुआ. जबकि, डीएसपी व थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचे दुर्घटनाग्रस्त बस व ट्रक को सड़क से हटा कर एनएच दो पर आवागमन शुरू कराया गया. पुलिस ट्रक को जब्त कर ली है. चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पता चला है कि हादसे में अधिकतर घायल बस की छत पर बैठे लोग ही हुए हैं.
शनिवार की शाम रामगढ़ बाजार के झुल्लु राम के बेटे की बरात शांति बस से रोहतास के चेनारी थाना के तेलारी गांव जा रही थी. बस के नीचे से लेकर ऊपर तक लोग भरे थे. मुठानी के पास बरात बस की बालू लदे ट्रक से टक्कर हो गयी, जिसमें 40 लोग घायल हो गये. सूचना पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन-पुलिस और एनएचआइ द्वारा घायलों को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. सूचना पर पूरे जिले का एंबुलेंस मोहनिया घटनास्थल पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी रही.
बस-ट्रक के बीच इतना जोरदार टक्कर हुई कि बस के ऊपर बैठे सभी बराती नीचे गिर गये. संयोग अच्छा था कि बस टक्कर के बाद पलटी नहीं. नहीं तो बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता था. घायलों को मोहनिया के ट्राॅमा सेंटर में इलाज के लिए लाया गया. हालांकि, घायलों के परिजन व स्थानीय जनप्रतिनिधि के पहुंचने से पूरा अस्पताल परिसर में लोगों की काफी भीड़ जुट गयी. अस्पताल के डॉक्टर व नर्स घायलों के इलाज में जुटे रहे. इलाज को लेकर स्वयं एसडीओ रात्रि 11 बजे तक अस्पताल परिसर में जमे रहे, जिसमें 10 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से वाराणसी के लिए रेफर किया गया.
घायल लोगों की सूची
नाम गांव
राम कुमार रामगढ़
विकास कुमार मोहनिया
विपतु राम अमौरा
मदन राम रामगढ़
अरुण कुमार रामगढ़
महाबली कुमार रामगढ़
छोटू कुमार रामगढ़
सन्तोष राम डहरक
धर्मेन्द्र कुमार डहरक
सन्तोष कुमार रामगढ
सत्येंद्र कुमार छाता बराढी
इंदल कुमार छवरी
नितेश कुमार रामगढ़
आशीष कुमार पचोखर
संजीव कुमार पचोखर
जंगबहादुर रामगढ़
विधा सागर देवईथा
सुनील कुमार रामगढ़
विनोद कुमार रामगढ़
मोहन राम रामगढ़
शुभम कुमार रामगढ़
प्रियम कुमार रामगढ़
जाहिद अली डहरक
रहीम अंसारी डहरक
राकेश कुमार डहरक
प्रभात कुमार रामगढ़
मुखलाल राम सिसवार
मोहन राम कुदरा
चंदन कुमार अमौरा
बस के नीचे बैठे लोग बचे सुरक्षित, बस के छत पर बैठे लोगों को चोट आयी है. बस के नीचे बैठे लोगों में केवल आगे जो बैठे थे, शीशा फूटने से हल्का चोट आयी. घटना में काफी लोगों के पैर, कमर व अन्य जगह पर चोट आयी है. बस का चालक टक्कर के बाद बस में ही फंस गया, जिसे एनएचआइ व पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया.
क्या कहते हैं एसडीओ
एसडीओ शिव कुमार राउत ने बताया कि बस के ऊपर बैठनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी. बस पर ऊपर यात्री रहने पर चालक से लेकर मालिक पर भी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










