कैमूर में आसमान में बादल, पर बारिश नदारद; धूप और उमस ने छुड़ाए पसीने, पारा 41 डिग्री पहुंचने का अनुमान!
KAIMUR NEWS : कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है. आसमान में बादलों की आवाजाही होने के बावजूद बारिश नहीं होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है.
KAIMUR NEWS : भभुआ सदर (अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट):कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है. आसमान में बादलों की आवाजाही होने के बावजूद बारिश नहीं होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. रविवार को भी जिलेवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है.मौसम के जानकारों के अनुसार, दिनभर बादलों और तेज धूप का मिश्रित प्रभाव बना रहेगा. बीच-बीच में बादल छाने से कुछ राहत महसूस हो सकती है, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी. मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना जतायी है.रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, आर्द्रता 57 प्रतिशत से अधिक रहने और लगातार पुरवा हवा चलने के कारण उमस का असर और बढ़ सकता है.सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है. हवा की रफ्तार 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो पूरब से पश्चिम दिशा की ओर चलेगी. हालांकि, इन परिस्थितियों के बावजूद लोगों को गर्मी से विशेष राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप और उमस के कारण लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और धूप से बचाव के लिए हेलमेट, गमछा, टोपी या छाते का उपयोग करें. साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ताकि लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










