सड़क दुर्घटना में तीन युवक हुए जख्मी

जहानाबाद-घोसी मुख्य सड़क मार्ग पर काजीसराय के समीप शनिवार को बाइक दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी युवक में शेखपुरा गांव के सूरज कुमार, श्रीपुर गांव के मनीष कुमार तथा प्रहलाद कुमार शामिल हैं. सभी जख्मी युवक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में कराया गया.
घोसी. जहानाबाद-घोसी मुख्य सड़क मार्ग पर काजीसराय के समीप शनिवार को बाइक दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी युवक में शेखपुरा गांव के सूरज कुमार, श्रीपुर गांव के मनीष कुमार तथा प्रहलाद कुमार शामिल हैं. सभी जख्मी युवक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में कराया गया. बताया जाता है कि तीनों जख्मी युवक बाइक पर सवार होकर बीए-3 की परिक्षा देने के लिए जहानाबाद जा रहे थे तभी घोसी-जहानाबाद मुख्य सड़क मार्ग पर काजीसराय के समीप बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया जिसको बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी युवक को स्थानीय लोगों ने उठाकर पीएचसी घोसी में भर्ती कराया और जख्मी के परिजनों को सूचना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




