उमता-धरनई थाने की पुलिस ने अंग्रेजी शराब की जब्त

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Feb 2025 11:01 PM

विज्ञापन

एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर उमता-धरनई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग के बलजोरीबिगहा बॉर्डर के समीप शनिवार की शाम वाहन जांच अभियान चलाते हुए मारुति स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

मखदुमपुर . एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर उमता-धरनई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग के बलजोरीबिगहा बॉर्डर के समीप शनिवार की शाम वाहन जांच अभियान चलाते हुए मारुति स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार करते हुए स्विफ्ट कार को भी जब्त किया है. गिरफ्तार कार चालक जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र अतियावां निवासी कन्हैया कुमार बताया जाता है. शनिवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए उमता धरनई थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर डीआइयू की टीम द्वारा गुप्त सूचना दी गयी कि भारी मात्रा में एक स्विफ्ट कार शराब लेकर गया से जहानाबाद की तरफ जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलजोरीबिगहा बॉर्डर पर वाहन जांच अभियान चलाते हुए एक स्विफ्ट कार को रुकवाया जिसमें 38 कार्टन में 912 बोतल विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद किया जो 342 लीटर बताया जाता है. उन्होंने बताया कि साथ ही शराब ले जा रहे वाहन चालक कन्हैया कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया एवं स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि कार गया से जहानाबाद की ओर जा रही थी. इस संबंध में गिरफ्तार वाहन चालक को कानूनी प्रक्रिया के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन