17 को बंगाल और असम को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और 18 को 9 अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन. फोटो : रेल मंत्रालय के x से

Indian Railways: पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों राज्यों को ट्रेनों की सौगात देने जा रहे हैं. 17 जनवरी को प्रधानमंत्री दोनों राज्यों के बीच चलने वाली देश की पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. वहीं, 18 जनवरी को वह 9 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखायेंगे, जिसका लाभ असम और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को मिलेगा.

विज्ञापन

Indian Railways: पश्चिम बंगाल और असम को 9 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को हुगली जिले के सिंगूर से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखायेंगे. इससे पहले 17 जनवरी को पीएम मोदी मालदा टाउन स्टेशन पर देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. उस दिन मालदा टाउन स्टेशन से एक वंदे भारत ट्रेन कामाख्या जायेगी और एक ट्रेन हावड़ा के लिए रवाना होगी. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

बंगाल के लोगों का मुंबई और दक्षिण भारत जाना होगा आसान

अमृत भारत ट्रेनों के उद्घाटन के बाद से बंगाल वासियों को अलीपुरदुआर स्टेशन से बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता स्टेशन से तांबरम, बनारस और आनंद विहार, न्यू जलपाईगुड़ी से तिरुचिरापल्ली और नागरकोइल तक का सफर सुगम हो जायेगा. इसी तरह से असमवासियों को गुवाहाटी से रोहतक, डिब्रूगढ़ से लखनऊ तक किफायती, आधुनिक और आरामदायक यात्रा करने की सुविधा मिलेगी.

  • 17 जनवरी को मालदा टाउन स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का करेंगे उद्घाटन
  • बंगाल-असम को मिलेंगी 9 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, 18 को सिंगूर से पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

असम और बंगाल के लोग कर सकेंगे किफायती यात्रा

ये ट्रेनें पश्चिम बंगाल और असम दोनों राज्यों से किफायती और लंबी दूरी की कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी. जिसमें बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे आबादी वाले राज्य शामिल होंगे. ये तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे दूर-दराज के राज्यों को भी कवर करेंगी, जिससे देश के कई हिस्सों को जोड़ा जा सकेगा.

18 जनवरी को शुरू होने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की लिस्ट.

Indian Railways: 2023 में पहली बार चली थी अमृत भारत ट्रेन

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों के लिए एक वरदान है. वर्ष 2023 में शुरू की गयी इन ट्रेनों का ठहराव कम होता है. बिना किसी रुकावट के ये ट्रेनें लंबी दूरी तय करतीं हैं. इसमें नॉन-एसी लंबी दूरी की स्लीपर श्रेणी कोच उपलब्ध होते हैं. किराया लगभग 500 रुपये प्रति 1000 किलोमीटर है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश में चल रही 30 अमृत भारत ट्रेनें

किराये की संरचना सरल और पारदर्शी है, जिसमें कोई डायनामिक प्राइसिंग नहीं है. यही वजह है कि यह ट्रेन आम आदमी के लिए भी सुलभ है. दिसंबर 2023 में इसकी शुरुआत के बाद से अब देश में 30 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत हो चुकीं हैं. अगले हफ्ते इसमें 9 अमृत भारत ट्रेनों का इजाफा हो जाने के बाद इनकी संख्या 39 हो जायेंगी.

अमृत भारत में हैं ये अत्याधुनिक सुविधाएं

इन ट्रेनों के यात्री कई आधुनिक सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं. ट्रेन की प्रत्येक बोगी फोल्डेबल स्नैक टेबल, मोबाइल और बोतल होल्डर,फास्ट चार्जिंग पॉइंट रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, आरामदायक सीटें और बर्थ, इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक फ्लशिंग वाले आधुनिक टॉयलेट और आग बुझाने के सिस्टम से लैस है. कोचों को बनाने में दिव्यांग यात्रियों की सुविधा का भी ख्याल रखा गया है. पैंट्री कार लंबी दूरी की यात्रा को और आरामदायक बनायेगी.

इसे भी पढ़ें

दो अमृत भारत सहित बंगाल को और आठ नयी ट्रेनों की मिलेगी सौगात

Railway: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से असम और बंगाल में सियासी लाभ उठा सकती है भाजपा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola