Jehanabad : कूकर फटने से मची अफरातफरी

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : कूकर फटने से मची अफरातफरी

नगर पंचायत के गोपालगंज बाजार स्थित सी-मार्ट होटल में सोमवार को कूकर फटने से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.

विज्ञापन

घोसी.

नगर पंचायत के गोपालगंज बाजार स्थित सी-मार्ट होटल में सोमवार को कूकर फटने से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. हालांकि किसी को हताहत होने की सूचना प्राप्त नहीं है. बताया जाता है कि गोपालगंज बाजार स्थित सी-मार्ट होटल में छोला पकाया जा रहा था तभी कुकर अचानक फट गया जिसकी तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. बताया जाता है कि कुकर फटने की आवाज बहुत तेज था और कूकर का ढक्कन सड़क पर आकर गिर गया जिसे देखने के लिए लोग काफी संख्या में जुट गये थे. कुकर सी-मार्ट होटल के छत पर फटा था. बताया जाता है कि छत पर टेंट लगा हुआ था और उसी छत पर कुकर में छोला पकाया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन