नीट स्टूडेंट केस में परिवार को मिली धमकी, घर में घुसकर फेंका लेटर, सुरक्षा पर उठे सवाल
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Feb 2026 6:40 PM
घर की बाहर की तस्वीर
Patna NEET Student Death Case: पटना में संदिग्ध हालात में मरी नीट छात्रा के परिवार को धमकी भरा पर्चा मिला है. पुलिस सुरक्षा के बावजूद यह पर्चा घर के अंदर कैसे पहुंचा. इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. मामले की जानकारी पुलिस और सीबीआई को दी गई है.
Patna NEET Student Death Case: पटना में संदिग्ध हालात में जान गंवाने वाली नीट स्टूडेंट के घर में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक धमकी भरा पर्चा मिला. यह पर्चा किचन की खिड़की के पास पड़ा मिला. इसमें जो लिखा था, उसका मतलब था, ज्यादा आवाज उठाओगे तो उठा लिए जाओगे और जान से मार दिए जाओगे.

धमकी ने बढ़ाई परिजनों की चिंता
जिस समय यह पर्चा घर में फेंका गया, उस वक्त परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात थी. पिछले एक हफ्ते से एक होमगार्ड और एक चौकीदार घर की निगरानी कर रहे हैं. इसके बावजूद धमकी वाला पर्चा अंदर कैसे पहुंचा, इस पर कई सवाल उठ रहे हैं. पर्चा मिलने के बाद परिवार में डर का माहौल है. छात्रा की दादी और चचेरे चाचा ने बताया कि वे पहले से ही तनाव में थे. अब इस धमकी ने चिंता और बढ़ा दी है.
परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना और जांच कर रही सीबीआई टीम को दी. सूचना मिलते ही शकूराबाद थाना अध्यक्ष राहुल कुमार गांव पहुंचे. उन्होंने पर्चे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह किसी असामाजिक तत्व की हरकत लगती है. पूरी जांच के बाद ही सच सामने आएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पूरा मामला जानिए
छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी, जहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. पहले इस मामले की जांच पटना पुलिस और एसआईटी कर रही थी. बाद में केस सीबीआई को सौंप दिया गया. न्याय की मांग को लेकर परिवार ने 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया था. अब धमकी मिलने से परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी.
इसे भी पढ़ें : बिहार की सड़कों में लगेगा ठेकेदारों का 70% पैसा, नए कायदे-कानूनों में बनेंगे रास्ते
गया-पटना रोड पर सफर होगा आसान, 100 करोड़ की लागत से बनेगा नया रेल ओवर ब्रिज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










