जहानाबाद में अवैध शराब के खिलाफ एक्शन, छापेमारी में जब्त 7 क्विंटल जावा महुआ किया गया नष्ट

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान पकड़ा गया देसी शराब एवं उपकरण

जहानाबाद जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़े अभियान के तहत कार्रवाई की है. इस अभियान में 7 क्विंटल जावा महुआ को जब्त कर नष्ट किया गया और शराब बनाने के कई अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया. पुलिस ने कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जहानाबाद में जिले की पुलिस ने शुक्रवार को शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान शराब के कई अड्डों पर कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया. पुलिस ने शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किये. कल्पा एवं पाली थाना क्षेत्र के भदसारा समेत विभिन्न स्थानों पर हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 33 लीटर देसी शराब बरामद की.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमीन में छिपाकर रखा गया 7 क्विंटल जावा महुआ बरामद

साथ ही शराब माफियाओं द्वारा जमीन के अंदर ड्रम में छिपाकर रखे गए करीब सात क्विंटल जावा महुआ को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले एल्यूमिनियम के उपकरण भी जब्त किए. इस अभियान में शराब के मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. वहीं विभिन्न कांडों एवं वारंट के निष्पादन में 10 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ALSO READ: जहानाबाद में रातभर सड़क पर पुलिस का पहरा: कई चौक-चौराहों पर सघन जांच, नियम तोड़ने वालों दर्जनों


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन