जहानाबाद में रातभर सड़क पर पुलिस का पहरा: कई चौक-चौराहों पर सघन जांच, नियम तोड़ने वालों दर्जनों वाहन से वसूला गया 57000 का जुर्माना
चेकिंग के दौरन कर की तलाशी लेते पुलिस
जहानाबाद जिले में पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 'रोको-टोको' अभियान चलाया. कई चौराहों पर सघन वाहन जांच की गई, जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से 57,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया.
Jehanabad Roko-Toko Abhiyan : जहानाबाद जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा देर रात तक “रोको-टोको” अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग की गई.
आपके शहर में
अभियान के तहत शहर के प्रमुख स्थानों जैसे कारगिल चौक, 32 भवरिया, अंबेडकर चौक, हॉस्पिटल मोड़, अरवल मोड़, फिदा हुसैन मोड़, काको मोड़ सहित कई चौक-चौराहों पर पुलिस की विशेष नजर रही. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में वाहनों की गहन जांच की गई.
Jehanabad News : वाहनों की सघन जांच और पूछताछ
चेकिंग के दौरान बड़े मालवाहक वाहनों के साथ-साथ चारपहिया और दोपहिया वाहनों की भी बारीकी से जांच की गई. पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की तक की तलाशी ली और सड़क से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों से पूछताछ की.
Jehanabad Police : ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर कार्रवाई
अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. पुलिस ने दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों से कुल 57,500 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले.
अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती जारी
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया.
जहानाबाद में चलाया गया यह “रोको-टोको” अभियान न सिर्फ ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि अपराधियों पर भी मनोवैज्ञानिक दबाव बना रहा है. लगातार हो रही ऐसी कार्रवाई से जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए