पटना हॉस्टल कांड: तीसरी बार जहानाबाद पहुंची सीबीआई, मामा के घर हुई घंटों पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद पहुंची सीबीआई टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Hostel Case: पटना की नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई की टीम ने गुरुवार को जहानाबाद के मखदुमपुर में छात्रा के मामा से लंबी पूछताछ की. जांच के दौरान भाई का मोबाइल फोन एक पान दुकान से बरामद हुआ है. परिवार को मिल रही लगातार धमकियों और इन संदिग्ध सबूतों ने केस को और उलझा दिया है.

विज्ञापन

Patna Hostel Case: पटना में हुई नीट छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई की जांच लगातार तेज होती जा रही है. गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम तीसरी बार जहानाबाद पहुंची. इस बार टीम सीधे मखदुमपुर थाना क्षेत्र में स्थित छात्रा के मामा के गांव गई और परिवार के लोगों से लंबी पूछताछ की. बताया जा रहा है कि पांच सदस्यीय टीम में एक महिला इंस्पेक्टर भी शामिल थीं.

टीम ने छात्रा के मामा और घर के अन्य सदस्यों से कई घंटों तक सवाल-जवाब किए. इससे पहले 17 फरवरी को भी सीबीआई की टीम गांव पहुंची थी और छात्रा के माता-पिता, भाई, भाभी, दादी और फुआ से विस्तार से जानकारी ली थी.

विज्ञापन

पहले सीबीआई ने बुलाया, नहीं आने पर टीम खुद पहुंच गई

पिछली जांच के दौरान छात्रा के भाई का मोबाइल फोन जब्त किया गया था. जांच में पता चला कि मोबाइल मरम्मत के लिए मखदुमपुर की एक दुकान में दिया गया था. जब टीम वहां पहुंची तो दुकान बंद मिली. बाद में पास की एक पान दुकान से वह मोबाइल बरामद किया गया.

अब उस मोबाइल की जांच से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने छात्रा के मामा को पूछताछ के लिए पटना बुलाया था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर टीम खुद उनके गांव पहुंच गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नए तथ्य आ सकते हैं सामने

इससे पहले 15 फरवरी को करीब 20 सदस्यीय टीम गांव पहुंची थी. इसमें आईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल थे. घंटों चली पूछताछ के बाद टीम कुछ अहम दस्तावेज और सामग्री अपने साथ ले गई थी. मामले को और गंभीर तब माना गया जब 14 फरवरी की रात छात्रा के घर धमकी भरा पर्चा फेंका गया. उसमें पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी.

दो दिन बाद फिर एक और पर्चा फेंका गया. इसमें छात्रा के भाई को मारने की धमकी थी. अब जांच की कड़ी पटना के गर्ल्स हॉस्टल से होते हुए गांव और मामा के घर तक पहुंच चुकी है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े नए तथ्य सामने आ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष समेत 42 विधायकों को पटना हाईकोर्ट का नोटिस, चुनावी हलफनामे पर मांगा जवाब

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन