पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा के परिजनों को लगातार दूसरी बार मिली धमकी, पर्चे में लिखा- 2 दिन में तेरा बेटा भी मरेगा
जहानाबाद नीट छात्रा के घर पहुंची FSL की टीम
Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़ सामने आया है. जहानाबाद स्थित पैतृक गांव में परिजनों को दो बार धमकी भरे पर्चे मिले हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है.
Patna NEET Student Death Case: पटना की NEET छात्रा की मौत का मामला थमता नहीं दिख रहा है. अब इस केस में नया मोड़ आ गया है. जहानाबाद स्थित पैतृक गांव में परिजनों को दो बार धमकी भरे पर्चे मिले हैं. इससे परिवार में दहशत का माहौल है. परिजनों की सुरक्षा के लिए घर पर पुलिस की तैनाती है. इसके बावजूद धमकी भरे पर्चे मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है.
आपके शहर में
किचन की खिड़की पर रखा मिला पर्चा
पहला पर्चा शुक्रवार रात घर के किचन की खिड़की पर मिला. उसमें लिखा था कि ‘तुम सब लोग मारे जाओगे’. शकूराबाद थाना पुलिस ने पर्चा जब्त कर जांच शुरू की. मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मंगलवार को उसी जगह दूसरा पर्चा मिला. दूसरे पर्चे में धमकी दी गई, ‘जिस तरह बेटी मरी है, 2 दिन में तेरा बेटा भी मरेगा.’ यह पढ़कर परिवार के लोग और ज्यादा भयभीत हो गए.
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम गांव पहुंची. टीम ने किचन और आसपास के हिस्सों से नमूने इकट्ठा किए. सभी साक्ष्य जांच के लिए भेजे गए हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पर्चा रखने वाले कौन हैं और कैसे सुरक्षा घेरे के बीच घर तक पहुंच रहे हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
6 जनवरी को छात्रा हॉस्टल में मिली थी बेहोश
छात्रा 6 जनवरी को पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में बेहोश मिली थी. 11 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. मामले की जांच फिलहाल CBI कर रही है. सीबीआई टीम तीन दिनों के भीतर दो बार छात्रा के गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर चुकी है. अब धमकी भरे पर्चों ने इस पूरे मामले को और उलझा दिया है. जांच एजेंसियां हर पहलू को खंगाल रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए